फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India's tariff removal on several US products benefiting farmers: Katherine Tai

US: अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि बोलीं- भारत ने कई उत्पादों से हटाया जवाबी शुल्क, किसानों को हो रहा फायदा

Wed, 17 Apr 2024 07:11 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 17 Apr 2024 07:11 AM IST
सार

US: अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई ने कहा कि भारत और अमेरिका ने पिछले साल सितंबर में विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के अंतिम बकाया विवाद को सुलझा लिया था और भारत कई अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क कम करने पर सहमत हुआ था। 

विज्ञापन
India's tariff removal on several US products benefiting farmers: Katherine Tai
Katherine Tai - फोटो : YouTube/WaysandMeansCommitteeRepublicans

विस्तार

अमेरिका की व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई ने मंगलवार को कहा कि कई अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क (टैरिफ) हटाने के भारत के फैसले से चना, दाल, बादाम, अखरोट और सेब की पहुंच में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि इस फैसले देशभर के किसानों को फायदा हो रहा है।

विज्ञापन


ताई ने यह बयान राष्ट्रपति के 2024 व्यापार नीति एजेंडा पर हाउश वेज एंड मीन्स समिति की सुनवाई के दौरान दिया। उन्होंने जिक्र किया कि भारत और अमेरिका ने पिछले साल सितंबर में विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के अंतिम बकाया विवाद को सुलझा लिया था और भारत कई अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क कम करने पर सहमत हुआ था। 
विज्ञापन


कैथरीन ने बताया कि पिछले साल जून में भारत और अमेरिका ने छह डब्ल्यूटीओ विवादों को खत्म कर दिया। भारत कई अमेरिकी उत्पादों पर लगाए गए जवाबी शुल्क को हटाने पर सहमत हुआ। इसका मतलब है कि चना, दाल, बादाम अखरोट और सेब त बेहतर पहुंच हुई है, जिससे मिशिगन, ओरेगॉन और वॉशिंगटन सहित देशभर के किसानों को लाभ होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि इसके अलावा सितंबर में भारत और अमेरिका ने अंतिम बकाया डब्ल्यूटीओ विवाद को हल किया और भारत कई अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क कम करने पर सहमत हुआ। उत्तरी कैरोलिना, पेंसिल्वेनिया, वर्जीनिया और विस्कॉन्सिन में किसानों को फायदा होगा। 


अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन पिछले साल जी-20 शिखर सम्मेलन में सिरकत करने के लिए नई दिल्ली पहुंचे थे। इस दौरान उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई थी। दोनों नेताओं के बीच बैठक हुई थी जिसके बाद एक साझा बयान में दोनों देशों के बीच सातवें और अंतिम डब्ल्यूटीओ विवाद के निपटारे की सराहना की गई थी। पीएम मोदी ने जून में अमेरिका की राजकीय यात्रा के दौरान डब्ल्यूटीओ में छह विवादों को हल किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed