{"_id":"688ba9dd52fe53e7ce01fe47","slug":"india-s-purchases-of-russian-oil-point-of-irritation-in-bilateral-ties-with-us-marco-rubio-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-US Trade Deal: 'भारत का रूस से तेल खरीदना खटक रहा है', ट्रंप की नाराजगी पर बोले मंत्री मार्को रुबियो","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
India-US Trade Deal: 'भारत का रूस से तेल खरीदना खटक रहा है', ट्रंप की नाराजगी पर बोले मंत्री मार्को रुबियो
Thu, 31 Jul 2025 11:07 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन/ न्यूयॉर्क

Published by: पवन पांडेय
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:07 PM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से भारत पर 25% टैरिफ लगाए जाने के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'राष्ट्रपति ट्रंप का मानना है कि इतने विकल्प होने के बावजूद भारत अब भी बड़ी मात्रा में रूस से तेल खरीद रहा है, जो सीधे तौर पर यूक्रेन युद्ध को जारी रखने में मदद कर रहा है।'
विज्ञापन
मार्को रुबियो, अमेरिकी विदेश मंत्री
- फोटो : X @SecRubio
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि भारत की तरफ से रूस से तेल खरीदना 'निश्चित रूप से भारत-अमेरिका रिश्तों में एक चुभन का कारण' बन गया है। उन्होंने कहा कि भारत की ये खरीदारी यूक्रेन युद्ध में रूस की मदद कर रही है। मार्को रुबियो ने एक रेडियो इंटरव्यू में कहा, 'भारत हमारा सहयोगी है, एक रणनीतिक भागीदार है। पर विदेश नीति में हर बात पर 100% सहमति नहीं हो सकती।'
यह भी पढ़ें - US Tariffs: 'आगे क्या होगा, ये भारत पर निर्भर', अमेरिकी वित्त मंत्री बोले- वार्ता के रवैये से नाराज हैं ट्रंप
ट्रंप की नाराजगी पर बोले मंत्री मार्को रुबियो
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से यह सवाल पूछा गया था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भारत से आने वाले सभी सामानों पर 25% टैरिफ लगाने और रूस से तेल व सैन्य साजो-सामान खरीदने पर अतिरिक्त सजा लगाने के एलान के पीछे अमेरिका की नाराजगी कितनी गहरी है। मार्को रुबियो ने माना कि भारत को ऊर्जा की भारी जरूरतें हैं और इसलिए वह तेल, कोयला और गैस रूस से खरीदता है। उन्होंने कहा, 'रूसी तेल पर अंतरराष्ट्रीय पाबंदियां हैं, इसलिए वह सस्ता बिक रहा है। भारत को सस्ती ऊर्जा की जरूरत है, लेकिन इससे रूस की युद्ध मशीन को फंड मिल रहा है।'
विज्ञापन
'कई मुद्दों में मतभेद तो कई में सहयोग भी है'
उन्होंने आगे कहा, 'यह भारत-अमेरिका रिश्तों में एक चुभन की बात है। और भी मुद्दे हैं जिनमें मतभेद हैं, लेकिन बहुत-सी बातों में सहयोग भी है। ट्रंप के इस एलान के एक दिन बाद यह बयान आया है कि 1 अगस्त से भारत से आने वाले सभी सामानों पर 25% टैरिफ लगाया जाएगा और रूस से तेल व हथियार खरीदने पर अतिरिक्त जुर्माना भी लगाया जाएगा।
यह भी पढ़ें - Shashi Tharoor: 'अमेरिका को पाकिस्तान में तेल मिलने का भ्रम, उन्हें शुभकामनाएं', शशि थरूर ने ट्रंप पर कसा तंज
अमेरिका की ओर से भारत पर दबाव डालने की रणनीति
विशेषज्ञों के अनुसार, यह कदम अमेरिका की ओर से भारत पर दबाव डालने की रणनीति है, ताकि वह अमेरिकी मांगों को मानने के लिए तैयार हो जाए। अमेरिका हाल ही में जापान, ब्रिटेन और यूरोपीय यूनियन के साथ बेहतर व्यापार समझौते कर चुका है और अब भारत से भी उसी तरह की रियायतें चाहता है। इस पर भारत सरकार ने कहा है कि वह देशहित में सभी जरूरी कदम उठाएगी और टैरिफ के प्रभावों की समीक्षा की जा रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन