फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India's Ambassador to Brazil Dinesh Bhatia On PM Modi's visit BRICS Summit

PM Brazil Visit: 57 साल बाद भारतीय प्रधानमंत्री की ब्राजील की राजकीय यात्रा, आतंकवाद रोधी समझौते की उम्मीद

Sat, 05 Jul 2025 06:59 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रासीलिया।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रासीलिया। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 05 Jul 2025 06:59 PM IST
सार

PM Brazil Visit: ब्राजील में भारत के राजदूत दिनेश भाटिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्राजील यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच आतंकवाद रोधी समझौते पर हस्ताक्षर की उम्मीद है। यह उनकी ब्राजील की पहली राजकीय यात्रा। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 57 वर्षों में यह पहली राजकीय यात्रा है। पीएम मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे, जहां वैश्विक शासन सुधार जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
India's Ambassador to Brazil Dinesh Bhatia On PM Modi's visit BRICS Summit
PM Modi - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्राजील यात्रा को लेकर भारत के राजदूत दिनेश भाटिया ने शनिवार को कहा कि इस दौरे के दौरान भारत और ब्राजील के बीच द्विपक्षीय आतंकवाद रोधी समझौते पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। भाटिया ने कहा कि दोनों देश एक दूसरे के बेहद करीबी हैं। भारत ने 1948 में लैटिन अमेरिका में अपना पहला दूतावास ब्राजील में ही खोला था। तबसे हमारे संबंध काफी मजबूत हुए हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पीएम मोदी का त्रिनिदाद और टोबैगो दौरा रहा खास, दोनों देशों में हुए छह अहम समझौते
विज्ञापन


पीएम मोदी की चौथी ब्राजील यात्रा
उन्होंने बताया कि 2006 में हमने इन संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाया और तबसे यह लगातार मजबूत होते गए हैं। यह प्रधानमंत्री मोदी की चौथी ब्राजील यात्रा है। इससे पहले वह तीन बार आ चुके हैं। लेकिन यह पहली बार है, जब वह एक राजकीय यात्रा पर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन रियो डी जेनेरियो में रहेंगे पीएम मोदी
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच जुलाई को ब्राजील के रियो डी जेनेरियो पहुंचेंगे और वहां दो दिन रहेंगे। इसके बाद वह राजकीय यात्रा के लिए ब्रासीलिया जाएंगे। यह राजकीय यात्रा अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह 57 वर्षों बाद पहली राजकीय यात्रा है। 

ये भी पढ़ें: तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजी त्रिनिदाद और टोबैगो की संसद, पीएम मोदी को 23 बार अपना संबोधन रोकना पड़ा

ब्राजील कर रहा ब्रिक्स सम्मेलन की मेजबानी
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर उन्होंने कहा, इस वर्ष ब्राजील ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। यह पहली बार है, जब नए साझेदार देश इसमें भाग ले रहे हैं। ब्रिक्स के मुख्य एजेंडे में वैश्विक शासन और वित्तीय संस्थाओं में सुधार की बात हमेशा रही है और यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। इसके अलावा ब्राजील ने कई अन्य मुद्दों को भी चर्चा में शामिल किया है, जिन्हें संयुक्त घोषणा पत्र में जगह मिलेगी। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed