फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India Russia Relation PM Mishustin said India among Russia's top foreign trade partners

India Russia Ties: 'भारत रूस के शीर्ष विदेशी व्यापार भागीदारों में एक', रूसी PM मिशुस्तीन का रिश्तों पर जोर

Tue, 20 Jan 2026 11:32 PM IST
लव गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: लव गौर Updated Tue, 20 Jan 2026 11:32 PM IST
सार

India Russia Ties: रूस के प्रधानमंत्री मिशुस्टिन ने बताया कि है कि भारत रूस के शीर्ष विदेशी व्यापारिक साझेदारों में से एक है। उन्होंने एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि 2024-25 में भारत-रूस द्विपक्षीय व्यापार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचकर करीब 68.7 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया है। 

विज्ञापन
India Russia Relation PM Mishustin said India among Russia's top foreign trade partners
पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रूस ने भारत के साथ अपने रिश्तों पर जोर दिया है। रूसी प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन ने मंगलवार को कहा कि भारत रूस के शीर्ष विदेशी व्यापार भागीदारों में से एक है। प्रधानमंत्री मिशुस्तिन ने अपने बयान में कहा कि भारत रूस के शीर्ष विदेशी व्यापार साझेदारों में शामिल है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी प्रतिबंधों के बीच रूस ने अपनी ऊर्जा आपूर्ति और व्यापारिक रुख को मित्र देशों की ओर मोड़ा है, जिसमें भारत की भूमिका तेजी से मजबूत हुई है।

विज्ञापन


चार वर्षों में पांच से छह गुना बढ़ा व्यापार
 रूसी पीएम मिशुस्टिन ने बताया कि रूस के व्यापारिक कारोबार में मित्र देशों की हिस्सेदारी ऐतिहासिक रूप से 86 प्रतिशत के उच्च स्तर पर पहुंच गई है, जिसमें चीन, बेलारूस, भारत और कजाकिस्तान के साथ व्यापार में खासतौर पर इजाफा हुआ है। उनके मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में भारत-रूस द्विपक्षीय व्यापार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचकर करीब 68.7 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जो वर्ष 2021 में लगभग 13 अरब डॉलर था। यानी चार वर्षों में यह व्यापार लगभग पांच से छह गुना बढ़ा है।
विज्ञापन


द्विपक्षीय व्यापार को 100 अरब डॉलर पहुंचाने का टारगेट
बता दें कि हाल ही में रूसी राष्ट्रपति पुतिन भारत दौरे पर आए। जहां दोनों देशों ने वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 100 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य तय किया। ऊर्जा के साथ फार्मास्यूटिकल्स, रक्षा और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में भी दोनों देशों के बीच सहयोग तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच विदेशी आर्थिक गतिविधियों के विकास पर आयोजित एक रणनीतिक सत्र में टेलीविजन संबोधन के दौरान मिशुस्तिन ने कहा, '2025 तक मित्र देशों को आपूर्ति का लक्ष्य पहले ही पार कर लिया गया है। 86 प्रतिशत का नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड संभव हुआ है। चीन, बेलारूस, भारत और कजाखस्तान ने उल्लेखनीय वृद्धि दिखाई है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Russia: ग्रीनलैंड पर ट्रंप के आरोपों को रूस ने बताया बेबुनियाद, ईरान के साथ खड़े पुतिन; भारत को लेकर भी बोले


विश्व अर्थव्यवस्था में जी-7 देशों की हिस्सेदारी घट रही
उन्होंने इस बात को दोहराया कि रूस ने अपनी ऊर्जा आपूर्ति का बड़ा हिस्सा मित्र देशों की ओर मोड़ा है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में लचीलापन कम है और आपूर्ति मार्गों को बदलने में समय और लागत दोनों लगते हैं। इसके बावजूद पश्चिमी प्रतिबंधों के बीच रूस ने खुद को तेजी से ढालने की क्षमता दिखाई है। पीएम मिशुस्तिन ने वैश्विक आर्थिक बदलावों का जिक्र करते हुए कहा कि विश्व अर्थव्यवस्था में शक्ति संतुलन तेजी से बदल रहा है। रूसिया-24 चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि ग्लोबल साउथ और ईस्ट, खासकर ब्रिक्स देशों का योगदान बढ़ रहा है, जबकि जी-7 देशों की हिस्सेदारी घट रही है।

प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि रूस द्विपक्षीय व्यापार में रूबल और साझेदार देशों की राष्ट्रीय मुद्राओं के उपयोग को लगातार बढ़ावा दे रहा है। जनवरी से अक्तूबर के बीच सभी देशों के साथ व्यापार में राष्ट्रीय मुद्राओं की हिस्सेदारी 85 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो पहले तय 70 प्रतिशत के लक्ष्य से कहीं अधिक है। कुल लेनदेन में आधे से ज्यादा हिस्सेदारी रूबल की रही है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed