फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India-Russia Annual Summit PM Modi Putin Talk Kremlin expecting important full-fledged visit

Russia-India: पीएम मोदी के दौरे से रूस को बड़ी उम्मीदें, राष्ट्रपति पुतिन के साथ वैश्विक मुद्दों पर होगी बात

Sun, 07 Jul 2024 12:50 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 07 Jul 2024 12:50 AM IST
सार

राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव शनिवार को रूसी सरकारी टेलीविजन चैनल को साक्षात्कार दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय के साथ ही प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी। 

विज्ञापन
India-Russia Annual Summit PM Modi Putin Talk Kremlin expecting important full-fledged visit
पीएम नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 और 9 जुलाई को रूस की यात्रा पर जा रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया है। राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने को कहा कि रूस को उम्मीद है कि पीएम मोदी यात्रा महत्वपूर्ण और व्यापक होगी जो दोनों देशों के संबंधों के लिए बहुत अहम है।

विज्ञापन


पेस्कोव ने शनिवार को रूसी सरकारी टेलीविजन चैनल को साक्षात्कार दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय के साथ ही प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी। दोनों नेता दोनों देशों के बीच बहुमुखी संबंधों की संपूर्ण श्रृंखला की समीक्षा करेंगे और आपसी हित के समसामयिक क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।
विज्ञापन


पेस्कोव ने आगे कहा, जाहिर तौर पर, एजेंडा व्यापक होगा, अगर अति व्यस्तता न कहें तो, यह एक आधिकारिक दौरा होगा और हमें उम्मीद है कि प्रमुख अनौपचारिक तरीके से भी बात कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर हैं। गौरतलब है कि पांच साल में पीएम मोदी की यह पहली रूस यात्रा होगी। इससे पहले वह 2019 में रूस गए थे। अब तक भारत और रूस में बारी-बारी से 21 वार्षिक शिखर सम्मेलन हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को नई दिल्ली में उच्च स्तरीय यात्रा की घोषणा करते हुए कहा कि दोनों नेता दोनों देशों के बीच बहुमुखी संबंधों की पूरी श्रृंखला की समीक्षा करेंगे और आपसी हित के समसामयिक क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed