फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   india reiterates commitment un peacekeeping tribute fallen heroes

संयुक्त राष्ट्र: दुनिया में अमन की गारंटी बना भारत, कहा-शांति सैनिकों के प्रयासों से दुनिया भर में है स्थिरता

Sun, 31 May 2026 07:23 AM IST
राकेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: राकेश कुमार Updated Sun, 31 May 2026 07:23 AM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक दिवस के मौके पर भारत और ऑस्ट्रिया के स्थायी मिशन ने कर्तव्य की वेदी पर प्राण न्यौछावर करने वाले 4,000 से अधिक वीर सैनिकों और नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने वैश्विक स्थिरता में भारतीय सैनिकों के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए देश की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया। 

विज्ञापन
india reiterates commitment un peacekeeping tribute fallen heroes
भारत के संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए यहां एक कार्यक्रम में उन शांतिरक्षकों को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने कर्तव्य का पालन करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। अंतरराष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक दिवस के मौके पर संयुक्त राष्ट्र में भारत और ऑस्ट्रिया के स्थायी मिशन ने यहां एक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें बलिदान शांति रक्षकों के सर्वोच्च बलिदान के लिए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, पर्वतनेनी हरीशने कहा, ये शांतिरक्षक दुनिया के विभिन्न हिस्सों में संकटग्रस्त क्षेत्रों में संयुक्त राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं। इस संबंध में भारत का योगदान अहम है। वह बोले, शांति सैनिकों के अथक प्रयासों से खतरनाक परिस्थितियों में भी दुनिया भर में शांति और स्थिरता बनी रहती है। भारत संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता रखता है और इस महान लक्ष्य की दिशा में अपने प्रयास जारी रखेगा। 4,000 से अधिक उन बहादुर पुरुषों और महिलाओं, शांतिरक्षक वर्दीधारियों और आम नागरिकों को श्रद्धांजलि दी गई जिन्होंने शांति के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमेरिका का ऑफर: ईरान को मिल सकता है ₹29 लाख करोड़ का फंड, पर एटमी प्रोग्राम पर पेच अब भी फंसा!
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने अब तक 3 लाख सैनिक तैनात किए
भारत ने 1948 से अब तक 50 से अधिक संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में लगभग तीन लाख सैनिक तैनात किए हैं। भारतीय मिशन ने कहा, लगभग 184 भारतीय शांति रक्षकों ने अंतरराष्ट्रीय शांति-सुरक्षा में सर्वोच्च बलिदान दिया है। 29 मई 1948 को सुरक्षा परिषद द्वारा पश्चिम एशिया में यूएन शांति स्थापना अभियान- यूएन युद्धविराम पर्यवेक्षण संगठन की स्थापना के चलते मनाया जाता है। न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पांच जून को यह दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed