फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India re-elected to International Maritime Organisation Council

आईएमओ में चयन: अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन परिषद में भारत पुन: निर्वाचित, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव बुधवार को

Sat, 11 Dec 2021 04:12 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 11 Dec 2021 04:12 PM IST
सार

भारत का चयन उन 10 देशों की श्रेणी में हुआ है, जिनके अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार से सबसे ज्यादा हित जुड़े हैं। इन देशों में भारत के अलावा आस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड्स, स्पेन व यूएई शामिल हैं। 
 

विज्ञापन
India re-elected to International Maritime Organisation Council
IMO - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारत अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) परिषद का फिर सदस्य चुना गया है। लंदन में हुई बैठक में 2022-23 के लिए द्विवार्षिक चुनाव हुए। बुधवार को संगठन के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। 
विज्ञापन


भारत का चयन उन 10 देशों की श्रेणी में हुआ है, जिनके अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार से सबसे ज्यादा हित जुड़े हैं। इन देशों में भारत के अलावा आस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड्स, स्पेन व यूएई शामिल हैं। 
विज्ञापन


लंदन स्थित भारत के उच्चायुक्त ने ट्विटर पर एक बयान जारी कर भारत के पुन: निर्वाचित होने की जानकारी दी। नवगठित परिषद की औपचारिक बैठक आईएमओ की 32 वीं असेंबली के समापन व संगठन के 126 वें सत्र के मौके पर बुधवार को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएमओ की 32वीं असेंबली 6 से 15 दिसंबर के बीच लंदन में IMO मुख्यालय में चल रही है। इसमें सभी 175 सदस्य देशों और तीन सहयोगी सदस्य देशों के प्रतिनिधि भाग लेने के पात्र हैं। असेंबली आईएमओ की सर्वोच्च संस्था है। असेंबली की बैठक आमतौर पर हर दो साल में एक बार होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed