फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India presidencies in SCO and G20 will strengthen world stability and security says Putin

Russia: पुतिन का पीएम मोदी को नववर्ष संदेश, बोले- भारत की G20 अध्यक्षता पूरी दुनिया में स्थिरता को करेगी मजबूत

Fri, 30 Dec 2022 10:02 PM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 30 Dec 2022 10:02 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे नववर्ष संदेश में राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि रूस और भारत ने 2022 में अपने राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मनाई। दोस्ती और आपसी सम्मान की सकारात्मक परंपराओं पर भरोसा करते हुए दोनों देश अपनी विकास प्राथमिकताओं को जारी रखे हुए हैं।

विज्ञापन
India presidencies in SCO and G20 will strengthen world stability and security says Putin
PM Modi-Putin - फोटो : ANI

विस्तार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत की शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) और जी-20 की अध्यक्षता दोनों देशों के बीच बहुआयामी सहयोग का निर्माण करेगी। साथ ही एशिया और पूरी दुनिया में स्थिरता और सुरक्षा को मजबूत करेगी। रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय क्रेमलिन ने एक बयान में यह जानकारी दी। बता दें, भारत ने एक दिसंबर को औपचारिक रूप से जी-20 की अध्यक्षता संभाली है। साथ ही शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की भी अध्यक्षता भारत के पास है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे नववर्ष संदेशों में पुतिन ने कहा कि रूस-भारत ने 2022 में अपने राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मनाई। दोस्ती और आपसी सम्मान की सकारात्मक परंपराओं पर भरोसा करते हुए दोनों देश अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूती से विकसित करना जारी रखे हुए हैं।
विज्ञापन


पुतिन ने कहा कि दोनों देशों ने ऊर्जा, सैन्य प्रौद्योगिकी और सहयोग के अन्य क्षेत्रों के अलावा बड़े पैमाने पर व्यापार और आर्थिक परियोजनाओं को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक एजेंडे के महत्वपूर्ण मुद्दों के सुलझाने के लिए मिलकर काम किया। रूसी राष्ट्रपति ने कहा, "मुझे विश्वास है कि भारत की एससीओ और जी20 अध्यक्षता एशिया और पूरी दुनिया में स्थिरता और सुरक्षा को मजबूत करेगी और भारत-रूस के बीच सहयोग के निर्माण के लिए नए अवसर खोलेगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने अब तक यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के खिलाफ कई टिप्पणी नहीं की है। भारत ने बार-बार कहा है कि यूक्रेन संकट को बातचीत के जरिए हल किया जाना चाहिए। एससीओ एक राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा संगठन है, जिसमें चीन, भारत, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान, पाकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed