फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India Pakistan third meeting regarding Kartarpur corridor to be held on four September

करतारपुर पर भारत-पाकिस्तान के बीच तीसरी बैठक 4 सितंबर को होगी

Sun, 01 Sep 2019 02:28 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sun, 01 Sep 2019 02:28 PM IST
सार

  • भारत-पाकिस्तान के बीच तीसरी बैठक चार सितंबर को होगी।
  • पाकिस्तान में भारतीय और अन्य देशों के सिख तीर्थयात्रियों के लिए वीजा प्रक्रिया शुरू हुई। 
  • गुरु नानक देव के 550वें जन्मदिवस समारोह में शामिल होने वाले तीर्थयात्री वीजा ले पाएंगे।

विज्ञापन
India Pakistan third meeting regarding Kartarpur corridor to be held on four September
करतारपुर गुरुद्वारा - फोटो : File Photo

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच करतारपुर गलियारे को लेकर तीसरी बैठक चार सितंबर को होगी। ये बैठक अटारी में होगी। ये बात समाचार एजेंसी एएनआई ने पाकिस्तान के सूत्रों के हवाले से कही है।

विज्ञापन

 


बता दें आज से सिख तीर्थयात्रियों के लिए वीजा प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। गुरु नानक देव के 550वें जन्मदिवस समारोह में शामिल होने वाले तीर्थयात्री वीजा ले पाएंगे। यह फैसला बुधवार को धार्मिक पर्यटन और विरासत समिति (आरटीएचसी) ने राज्यपाल चौधरी सरवर की अध्यक्षता में गवर्नर हाउस में एक बैठक के दौरान लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के राज्यपाल चौधरी सरवर ने कहा था, "12 नवंबर को बाबा गुरु नानक के 550वें जन्मदिन के अवसर पर यहां आने के इच्छुक भारतीय और अन्य देशों के सिख तीर्थयात्रियों के लिए वीजा प्रक्रिया एक सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर को खत्म होगी।" पत्रकारों से बात करते हुए सरवर ने कहा था, "इसपर काम करने या न करने की भारत की इच्छा के बिना पाकिस्तान नवंबर तक करतारपुर कॉरिडोर परियोजना का काम पूरा कर लेगा। पाकिस्तान जाने वाले सिख तीर्थयात्रियों को हर तरह से सुविधा दी जाएगी।" 

पाकिस्तान ने करतारपुर गलियारे पर 'जीरो लाइन' से गुरद्वारा साहिब तक 90 फीसदी काम पूरा कर लिया है और इस साल नवंबर में गुरु नानक की 550वीं जयंती के मौके पर इसका उद्घाटन किए जाने की योजना है।
 
गलियारा पाकिस्तान के करतारपुर स्थित दरबार साहिब को गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे से जोड़ेगा। इससे भारतीय सिख श्रद्धालुओं को वीजा मुक्त आवागमन की सुविधा मिलेगी। इन श्रद्धालुओं को करतारपुर साहिब जाने के लिए केवल एक 'परमिट' प्राप्त करना होगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत से तीर्थयात्रियों का पहला जत्था नौ नवंबर को पाकिस्तान पहुंचेगा। 


भारत और पाकिस्तान के बीच पांच अगस्त के बाद से तनाव जारी है। इस दिन भारत ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के खंड दो और तीन को खत्म कर दिया है। इसके साथ ही राज्य को दो क्रेंद्र शासित प्रदेश- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख बना दिया गया है। तभी से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।

पाकिस्तान से इस मामले का अंतरराष्ट्रीकरण करने की भी खूब कोशिशें की लेकिन उसे मुंह की खानी पड़ी। वहीं भारत शुरू से ही ये बात कहता आया है कि ये उसका आंतरिक मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed