{"_id":"639baff30e9ce97b3b787de5","slug":"india-nepal-will-conduct-joint-military-training-exercise-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Joint Military Exercise: आज से भारत-नेपाल करेंगे संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास, सेना के बीच संबंध होंगे मजबूत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Joint Military Exercise: आज से भारत-नेपाल करेंगे संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास, सेना के बीच संबंध होंगे मजबूत
Fri, 16 Dec 2022 05:08 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, काठमांडो।
एजेंसी, काठमांडो।
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 16 Dec 2022 05:08 AM IST
सार
सूर्य किरण अभ्यास प्रतिवर्ष नेपाल और भारत में आयोजित किया जाता है। नेपाल की सेना के प्रवक्ता नारायण सिलवाल ने कहा कि 16वां सूर्य किरण अभ्यास दो सप्ताह चलेगा।
विज्ञापन
भारत-नेपाल (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : iStock
विस्तार
भारत और नेपाल दोनों देशों की सेनाओं के बीच दोस्ताना संबंध को और मजबूत करने के लिए शुक्रवार से 16वां संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास ‘सूर्य किरण’ का आयोजन करेंगे। यह अभ्यास भारत-नेपाल सीमा के पास रूपनदेही के सालझंडी में होगा। नेपाल-भारत सीमा के पास रूपनदेही के सालझंडी में होने वाले सैन्य अभ्यास में भाग लेने के लिए भारतीय सेना का एक दल बुधवार को नेपाल पहुंचा। काठमांडो स्थित भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया कि भारतीय सेना का दल 16वां भारत-नेपाल सैन्य अभ्यास ‘सूर्य किरण’ में हिस्सा लेने के लिए नेपाल के सालझंडी पहुंच गया है।
विज्ञापन
यह अभ्यास पेशेवर अनुभवों को आपस में साझा करने और दोनों देशों की सेनाओं के बीच दोस्ती को मजबूत बनाने के लिहाज से एक प्रतिमान है। इसके पहले इस अभ्यास के 15वें संस्करण का आयोजन पिथौरागढ़ में किया गया था जिसमें दोनों देशों के 650 सैनिकों ने हिस्सा लिया था। नेपाली सेना ने अपना दल उसमें हिस्सा लेने के लिए भेजा था।
विज्ञापन
सूर्य किरण अभ्यास प्रतिवर्ष नेपाल और भारत में आयोजित किया जाता है। नेपाल की सेना के प्रवक्ता नारायण सिलवाल ने कहा कि 16वां सूर्य किरण अभ्यास दो सप्ताह चलेगा। सिलवाल ने कहा कि यह एक अनुभव साझा करने वाला कार्यक्रम है, जो आपसी संबंधों को मजबूत करने में मदद करता है। इस तरह के अभ्यास के दौरान, दोनों देशों की सेनाओं को अनुभव और कौशल साझा करने का अवसर मिलेगा, जो पेशेवर दक्षता बढ़ाने में मदद करता है।
विज्ञापन
भारतीय सेनाध्यक्ष मनोज पांडे ने गत सितंबर में नेपाल की यात्रा की थी। इस यात्रा के दौरान जनरल पांडे को राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने नेपाली सेना के जनरल की मानद उपाधि प्रदान करके सम्मानित किया था। नेपाल और भारत के बीच 1850 किलोमीटर लंबी सीमा है जो सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से होकर गुजरती है।