फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India-Nepal: Now border security coordination meeting will be held twice a year, to curb terrorism

India-Nepal: अब सीमा सुरक्षा समन्वय बैठक साल में दो बार, आतंकवाद-तस्करी पर कसेगी नकेल; सहमति पत्र पर दस्तखत आज

Mon, 18 Nov 2024 02:34 AM IST
शुभम कुमार अतुल मिश्र
अतुल मिश्र Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 18 Nov 2024 02:34 AM IST
सार

शनिवार को भारतीय सशस्त्र सीमा बल और नेपाली सशस्त्र पुलिस बल के बीच हुई बैठक में दोनों देशों की ओर से चर्चा के लिए 11 साझा एजेंडे तय किए गए हैं। इसी एजेंडे के तहत सुरक्षा प्रमुख स्तर की बैठक साल में एक बार होती है, लेकिन अब से यह दो बार होगी। 

विज्ञापन
India-Nepal: Now border security coordination meeting will be held twice a year, to curb terrorism
भारत-नेपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाली सशस्त्र पुलिस बल (आर्मड पुलिस फोर्स/एपीएफ) और भारतीय सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) साल में दो बार सीमा सुरक्षा प्रमुख स्तर की द्विपक्षीय बैठक आयोजित करने पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों के सीमा सुरक्षा प्रमुखों की 8वीं ‘सीमा सुरक्षा समन्वय बैठक’ शनिवार से राजधानी काठमांडो स्थित सशस्त्र पुलिस मुख्यालय में शुरू हुई।
विज्ञापन


इन मुद्दों पर होगी नजर
बैठक में दोनों पक्षों ने आतंकवाद, अवैध हथियार, नशीली दवाओं के व्यापार, सीमा शुल्क चोरी और तस्करी से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए संयुक्त सीमा गश्त, प्रशिक्षण और सूचना आदान–प्रदान पर जोर दिया। नेपाल की ओर से सशस्त्र पुलिस महानिरीक्षक राजू अर्याल के नेतृत्व में गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, सशस्त्र पुलिस, नेपाल पुलिस, राष्ट्रीय अनुसंधान विभाग और सर्वेयर विभाग के अधिकारी, जबकि भारत की तरफ से सशस्त्र बलों के महानिदेशक अमृत मोहन प्रसाद के नेतृत्व में भारतीय गृह, विदेश और अन्य एजेंसियों के अधिकारी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


आज करेंगे हस्ताक्षर
बैठक में दोनों देशों की ओर से चर्चा के लिए 11 साझा एजेंडे तय किए गए हैं। इसी एजेंडे के तहत सुरक्षा प्रमुख स्तर की बैठक साल में एक बार होती है, लेकिन अब से यह दो बार होगी। गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, बैठक में चर्चा किए गए मुद्दों को लागू करने के लिए दोनों पक्ष सोमवार को एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि नेपाल और भारत के बीच करीब 1880 किलोमीटर लंबी खुली सीमा है। इसमें नेपाल सरकार की ओर से सशस्त्र पुलिस की 244 इकाइयां सीमा क्षेत्र पर तैनात हैं। भारत की ओर से 400 से ज्यादा टुकडियां नेपाल की ओर सीमा पर तैनात की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed