Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India-Nepal hold joint military exercise Surya Kiran Army personnel will learn combat and defense techniques

अभ्यास सूर्य किरण: भारत और नेपाल का संयुक्त सैन्यअभ्यास, सेना के जवान 8 दिसंबर तक सीखेंगे युद्ध और बचाव के गुर

Wed, 25 Nov 2026 04:29 PM IST
प्रशांत तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू। Published by: प्रशांत तिवारी Updated Wed, 25 Nov 2026 04:29 PM IST
सार

भारत और नेपाल के बीच 20वां संयुक्त सैन्य अभ्यास 'सूर्य किरण' नेपाल के रुपन्देही जिले में शुरू हो गया है। 8 दिसंबर तक चलने वाले इस अभ्यास में भारतीय सेना की 12 कुमाऊं रेजिमेंट और नेपाली सेना की ज्वाला दल बटालियन हिस्सा ले रही हैं। दोनों देशों के जवान आपदा प्रबंधन, जंगलों में युद्ध और मानवीय सहायता से जुड़ी ट्रेनिंग लेंगे। इसका मकसद दोनों सेनाओं के बीच तालमेल और सैन्य सहयोग को मजबूत करना है।

विज्ञापन
India-Nepal hold joint military exercise Surya Kiran Army personnel will learn combat and defense techniques
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और नेपाल की सेनाओं के बीच बुधवार से संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सूर्य किरण’ का 20वां संस्करण शुरू हो गया। नेपाल के रुपन्देही जिले के सालझंडी स्थित नेपाल आर्मी बैटल स्कूल में आयोजित इस अभ्यास में दोनों देशों के बटालियन स्तर के सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। यह अभ्यास 8 दिसंबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच सैन्य सहयोग बढ़ाना, एक-दूसरे की कार्यप्रणाली को समझना और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में मिलकर काम करने की क्षमता विकसित करना है।

विज्ञापन


20वीं बार आयोजित हो रहा संयुक्त सैन्य अभ्यास
नेपाली सेना की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, अभ्यास का औपचारिक उद्घाटन नेपाली सेना के मिड-वेस्टर्न डिवीजन मुख्यालय के कमांडर मेजर जनरल पूर्ण बहादुर खत्री ने किया। इस बार भारतीय सेना की 12 कुमाऊं रेजिमेंट और नेपाली सेना की ज्वाला दल बटालियन के जवान इसमें शामिल हुए हैं। ‘सूर्य किरण’ का आयोजन वर्ष 2011 से भारत और नेपाल में बारी-बारी से किया जा रहा है। इसका 19वां संस्करण भारत के पिथौरागढ़ में आयोजित हुआ था।
विज्ञापन


आपदा प्रबंधन और जंगलों में युद्ध की मिलेगी ट्रेनिंग
अभ्यास के दौरान दोनों देशों के सैनिक आपदा प्रबंधन, जंगलों में युद्ध लड़ने और मानवीय सहायता पहुंचाने का प्रशिक्षण लेंगे। इसमें सैद्धांतिक जानकारी के साथ मैदानी अभ्यास भी कराया जाएगा। दोनों देशों के जवान अपने सैन्य अनुभव, कौशल और विशेष अभियानों से जुड़ी जानकारियां साझा करेंगे। प्राकृतिक आपदाओं और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में राहत एवं बचाव अभियान चलाने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने की क्षमता विकसित करने पर विशेष जोर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत-नेपाल के बीच मजबूत हैं रक्षा संबंध
भारतीय दूतावास के मुताबिक, भारत और नेपाल के बीच रक्षा एवं सुरक्षा संबंध लंबे समय से मजबूत हैं। दोनों देशों के बीच संस्थागत द्विपक्षीय तंत्र, उच्चस्तरीय यात्राओं, सैन्य प्रशिक्षण, संयुक्त अभ्यास और रक्षा उपकरणों की आपूर्ति के जरिए सहयोग बढ़ाया जाता रहा है। दोनों देशों के सेना प्रमुखों को एक-दूसरे की सेना में मानद जनरल की उपाधि देने की परंपरा भी इस साझेदारी की खास पहचान है। वर्ष 1950 से चली आ रही यह परंपरा दोनों देशों के गहरे सैन्य संबंधों को दर्शाती है। नेपाली गोरखा सैनिक भारतीय सेना में सेवाएं देते हैं, जबकि एक लाख से अधिक भारतीय सेना के पूर्व सैनिक नेपाल में रहते हैं।


ये भी पढ़ें: चीनी सैटेलाइट पर सवाल: सरकार बोली- हर गतिविधि पर हमारी नजर, सुरक्षा के लिए उठा रहे जरूरी कदम

अगस्त में भारतीय सेना प्रमुख को मिली थी मानद उपाधि
इस साल अगस्त में भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाली सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिग्देल के निमंत्रण पर नेपाल का दौरा किया था। 17 अगस्त को नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने जनरल धीरज सेठ को नेपाली सेना के मानद जनरल की उपाधि प्रदान की थी। यह परंपरा दोनों देशों के बीच दशकों पुराने सैन्य और रणनीतिक संबंधों का प्रतीक है। ऐसे में संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सूर्य किरण’ का 20वां संस्करण भारत और नेपाल के बीच रक्षा सहयोग, आपसी विश्वास और सैन्य समन्वय को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed