फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India needs to build institutions that build the technology of the future

AI: नवनीत माथुर बोले- भारत को भविष्य की प्रौद्योगिकी का निर्माण करने वाले संस्थान बनाने की जरूरत

Mon, 05 Jun 2023 06:31 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिलिकॉन वैली।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिलिकॉन वैली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 05 Jun 2023 06:31 AM IST
सार

माथुर ने खास बातचीत में कहा, अमेरिका, चीन, दक्षिण कोरिया व जापान जैसे देश इसलिए नेतृत्व कर रहे हैं, क्योंकि आधुनिक दौर प्रौद्योगिकी के नेतृत्वकर्ताओं का है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि मोदी में ऐसा करने की क्षमता है।

विज्ञापन
India needs to build institutions that build the technology of the future
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

गूगल के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग इकाई के निदेशक (पीपुल ऑपरेशन) नवनीत माथुर ने कहा कि आने वाला कल उसी का होगा, जो प्रौद्योगिकी के क्षेत्र का नेतृत्व करेगा। इसी महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित अमेरिका दौरा से पूर्व माथुर ने कहा कि भारत को वैसे संस्थानों की स्थापना करनी चाहिए, जो भविष्य की प्रौद्योगिकी के विकास की क्षमता रखते हों।

विज्ञापन


माथुर ने खास बातचीत में कहा, अमेरिका, चीन, दक्षिण कोरिया व जापान जैसे देश इसलिए नेतृत्व कर रहे हैं, क्योंकि आधुनिक दौर प्रौद्योगिकी के नेतृत्वकर्ताओं का है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि मोदी में ऐसा करने की क्षमता है। भविष्य के प्रधानमंत्रियों में भी यह क्षमता होगी, चाहे वह मोदी हों या कोई और। मुझे लगता है कि उन्हें ऐसा करना चाहिए, क्योंकि हम सभी देश की सेवा करते हैं। उन्हें शायद उद्यम निधि गठित करना चाहिए, जिससे यहां के कुछ स्टार्टअप का अधिग्रहण किया जा सके। 
विज्ञापन


मोदी के अमेरिका दौरे से पहले गूगल के पदाधिकारी ने कहा-आने वाला कल उसी का, जो करेगा तकनीकी क्षेत्र का नेतृत्व

भारत के पास अविश्वसनीय इंजीनियरिंग क्षमता- अमिदी
वैश्विक नवोन्मेष मंच प्लग एंड प्ले के सीईओ व संस्थापक सईद अमिदी ने कहा कि भारत के पास अविश्वसनीय इंजीनियरिंग क्षमता है और अगर उसने अपनी क्षमता का समुचित इस्तेमाल किया तो गूगल, माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां देश में ही पैदा होंगी। उन्होंने कहा, आंकड़ों के आधार पर मैं कह सकता हूं कि जिन्हें मैं फंडिंग करता हूं, उनमें आधे से ज्यादा भारत से संबंधित हैं। गत सप्ताह प्लग एंड प्ले ने राहुल गांधी को एआई व अन्य मुद्दों पर बातचीत के लिए आमंत्रित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed