{"_id":"602d79a58ebc3ee9620c4923","slug":"india-joins-iran-russia-naval-war-exercise-in-indian-ocean","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान-रूस के बीच हो रहे नौसेना अभ्यास में भारत भी हुआ शामिल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईरान-रूस के बीच हो रहे नौसेना अभ्यास में भारत भी हुआ शामिल
Thu, 18 Feb 2021 01:46 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, तेहरान
एजेंसी, तेहरान
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 18 Feb 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
भारत-इरान-रूस नौसेना
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईरान और रूस की नौसेना अभ्यास में मंगलवार को भारत भी शामिल हुआ। हिंद महासागर के उत्तरी हिस्से में हुए इस दो दिनी अभ्यास को ‘ईरान-रूस समुद्री सुरक्षा क्षेत्र 2021’ नाम दिया गया है। इस ड्रिल के प्रवक्ता गोलामरेजा तहानी के बताया कि ईरान की सेना व इस्लामी रिवोल्युशनरी गार्ड के सैन्य बलों और वेसल्स समूह ने नौसेना अभ्यास में भाग लिया।
विज्ञापन
17,000 स्क्वायर किलोमीटर के दायरे में होगा युद्धाभ्यास
प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय नौसेना ने भी अपने कुछ विशेष वेसल्स समूह के साथ इसमें भाग लिया। उन्होंने कहा कि हम जो रूस के साथ संयुक्त अभ्यास कर रहे हैं इसमें अन्य देश भी भाग ले सकते हैं। इस बीच ईरानी नौसेना के कमांडर होसेन खंजादी ने कहा कि चीन की नौसेना भी इस संयुक्त अभ्यास में भाग लेगी।
विज्ञापन
यह ड्रिल 17,000 स्क्वायर किलोमीटर के दायरे में होगी। इससे पहले साल 2019 में दोनों देशों के साथ चीन ने भी चार दिवसीय अभ्यास में हिस्सा लिया था। अमेरिका से बढ़े तनाव के बीच ईरान, चीन और रूस के साथ सैन्य सहयोग बढ़ा रहा है।
विज्ञापन