{"_id":"606e0b94754a7a79d17a521d","slug":"india-is-big-partner-to-fight-against-climate-change","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉन केरी दौरा : जलवायु परिवर्तन से लड़ाई के खिलाफ भारत एक बड़ा साझेदार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जॉन केरी दौरा : जलवायु परिवर्तन से लड़ाई के खिलाफ भारत एक बड़ा साझेदार
Thu, 08 Apr 2021 01:14 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 08 Apr 2021 01:14 AM IST
सार
जॉन केरी ने ‘साउथ एशिया विमेन इन एनर्जी’ के डिजिटल कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन से निपटने के संदर्भ में भारत-अमेरिकी रिश्तों पर टिप्पणी करते हुए भारतीय कोशिशों को सराहा।
विज्ञापन
जॉन केरी
- फोटो : ANI
विस्तार
राष्ट्रपति जो बाइडन ने विशेष दूत जॉन केरी ने बुधवार को कहा कि वैश्विक मंच पर जलवायु परिवर्त के खिलाफ लड़ाई में भारत के बड़ा भागीदार है। केरी ने कहा, भारत द्वारा उठाए जाने वाले निर्णायक कदम अब यह निर्धारित करेंगे कि आगामी पीढ़ियों के लिए इस परिवर्तन के क्या मायने होंगे।
विज्ञापन
जॉन केरी ने कहा कि लैंगिक समानता और महिलाओं के नेतृत्व को बढ़ावा दिया जाना न सिर्फ आर्थिक वृद्धि और सतत विकास के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह जलवायु परिवर्तन के संकट से निपटने के लिए भी जरूरी है। उन्होंने ‘साउथ एशिया विमेन इन एनर्जी’ के डिजिटल कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन से निपटने के संदर्भ में भारत-अमेरिकी रिश्तों पर टिप्पणी करते हुए भारतीय कोशिशों को सराहा।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ) के अध्यक्ष और सीईओ मुकेश अघी ने कहा, हमें कोरोना वायरस की तरह ही जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए भी तत्काल योजना बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन