फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India hits out at Pakistan for references to Ayodhya and CAA in UNGA

UN: 'पूरी दुनिया प्रगति कर रही है, वहीं पड़ोसी देश...', पाकिस्तान के CAA पर की गई टिप्पणियों पर भड़कीं कंबोज

Sat, 16 Mar 2024 11:06 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 16 Mar 2024 11:06 AM IST
सार

पाकिस्तान के राजदूत मुनीर अकरम ने अयोध्या में राम मंदिर और सीएए को लेकर कुछ टिप्पणियां की थी, जिसका संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज जवाब दे रही थीं।

विज्ञापन
India hits out at Pakistan for references to Ayodhya and CAA in UNGA
रुचिरा कंबोज, संयुक्त राष्ट्र में भारत की राजदूत। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब

विस्तार

भारत ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को जमकर फटकार लगाई। साथ ही इसे गलत रिकॉर्ड बताया और कहा कि जहां पूरी दुनिया प्रगति कर रही है, वहीं पाकिस्तान एक मुद्दे पर ही फंस गया है। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज उस समय भड़क गईं जब संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस्लामाबाद के उच्चायुक्त ने अयोध्या में राम मंदिर और नागरिकता संशोधन अधिनियम का हवाला दिया। 

विज्ञापन


इस प्रस्ताव को स्वीकारा
गौरतलब है, 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा में शुक्रवार को पाकिस्तान ने 'इस्लामोफोबिया से निपटने के उपाय' प्रस्ताव को पेश किया था, जिसके पक्ष में 115 देशों ने मतदान किया था। जबकि भारत, ब्राजील, फ्रांस, जर्मनी, इटली, यूक्रेन और ब्रिटेन सहित 44 देशों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। 115 वोट पक्ष में पड़ने के बाद प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया था।
विज्ञापन


यह गलत रिकॉर्ड
इसी दौरान पाकिस्तान के राजदूत मुनीर अकरम ने अयोध्या में राम मंदिर और सीएए को लेकर कुछ टिप्पणियां की थी, जिसका संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज जवाब दे रही थीं। उन्होंने कहा, 'एक प्रतिनिधिमंडल और उसके द्वारा की गई टिप्पणियों के संबंध में सिर्फ यह ही कहा जा सकता है कि यह गलत रिकॉर्ड है। जहां पूरी दुनिया प्रगति कर रही है, वहीं पाकिस्तान एक मुद्दे पर ही फंस गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान पर तीखे वार
अकरम ने अयोध्या में राम मंदिर के अभिषेक के साथ-साथ नागरिकता संशोधन अधिनियम के कार्यान्वयन का भी उल्लेख किया था। कंबोज ने कहा, 'मेरे देश से संबंधित मामलों पर इस प्रतिनिधिमंडल के सीमित और गुमराह दृष्टिकोण को देखना वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है, खासकर जब महासभा एक ऐसे मामले पर विचार करती है जो पूरी सदस्यता से ज्ञान, गहराई और वैश्विक दृष्टिकोण की मांग करता है। शायद इस प्रतिनिधिनंडल के पास ज्ञान नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed