फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India envoy at UN TS Tirumurti assumes Chair of Security Council Counter-Terrorism Committee for 2022

संयुक्त राष्ट्र: भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने सुरक्षा परिषद की आतंकवाद रोधी समिति की अध्यक्षता संभाली

Wed, 05 Jan 2022 02:23 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र
पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र Published by: देव कश्यप Updated Wed, 05 Jan 2022 02:23 AM IST
सार

सीटीसी अध्यक्ष का पद संभालने की पूर्व संध्या पर भारत ने आतंकवाद रोधी समिति कार्यकारी निदेशालय (सीटीईडी) के कार्यक्षेत्र के नवीनीकरण के प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया था। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इस प्रस्ताव को पारित कर दिया था।

विज्ञापन
India envoy at UN TS Tirumurti assumes Chair of Security Council Counter-Terrorism Committee for 2022
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति। - फोटो : ANI

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र में मंगलवार को भारत ने एक और उपलब्धि अपने नाम की। भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने 2022 के लिए सुरक्षा परिषद की आतंकवाद निरोधी समिति (सीटीसी) का अध्यक्ष पद ग्रहण किया। हालांकि भारत अभी 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य है और उसके दो साल का कार्यकाल 31 दिसंबर 2022 को समाप्त होगा।

विज्ञापन


सीटीसी अध्यक्ष का पद संभालने की पूर्व संध्या पर भारत ने आतंकवाद रोधी समिति कार्यकारी निदेशालय (सीटीईडी) के कार्यक्षेत्र के नवीनीकरण के प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया था। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इस प्रस्ताव को पारित कर दिया था। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अपनी लिखित मौन प्रक्रिया के माध्यम से 31 दिसंबर, 2025 तक कार्यकारी निदेशालय के जनादेश को नवीनीकृत किया।
विज्ञापन


सीटीईडी के नवीनीकरण प्रस्ताव के पक्ष में वोट देते हुए भारत ने कहा, ‘‘2022 के लिए सीटीसी का अध्यक्ष होने के तौर पर भारत आतंकवाद विरोध की बहुपक्षीय प्रतिक्रिया को मजबूत करने में सीटीसी की भूमिका बढ़ाने के प्रयास करेगा और सबसे महत्वपूर्ण यह सुनिश्चित करेगा कि आतंकवाद के खतरे पर वैश्विक प्रतिक्रिया स्पष्ट, अविभाजित और प्रभावी रहे।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकवाद निरोधी समिति (सीटीसी) की स्थापना 2001 में 9/11 के आतंकवादी हमलों के मद्देनजर की गई थी। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1373 (2001) ने परिषद की एक सहायक संस्था के रूप में आतंकवाद विरोधी समिति की स्थापना की थी।


अतुल कश्यप होंगे यूएसआईबीसी अध्यक्ष
वरिष्ठ अमेरिकी राजनयिक अतुल कश्यप को यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (यूएसआईबीसी) का अध्यक्ष चुना गया गया है। यूएस-इंडिया बिजनेस चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी उपाध्यक्ष मेरोन ब्रिलियंट ने यह घोषणा की। कश्यप भारत-अमेरिकी संबंधों के जानकार हैं। वह अमेरिकी विदेश विभाग में 28 साल सेवा दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed