फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India concerned by the escalation in Gaza Strip, calls on all parties to refrain from acts that could exacerbate tensions

संयुक्त राष्ट्र : गाजा में तनाव बढ़ने पर भारत ने जताई चिंता, सभी पक्ष सुरक्षा को खतरा पैदा करने वाले कदमों से बचें

Mon, 30 Aug 2021 10:14 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र
पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 30 Aug 2021 10:14 PM IST
सार

फलस्तीन व इस्राइल के बीच गाजा पट्टी में एक बार फिर तनाव बढ़ने पर भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के समक्ष चिंता जताई है। 
 

विज्ञापन
India concerned by the escalation in Gaza Strip, calls on all parties to refrain from acts that could exacerbate tensions
unsc harshverdhan Shringla - फोटो : pti

विस्तार

इस्राइल व फलस्तीन के बीच गाजा पट्टी में एक बार फिर तनाव बढ़ने पर भारत ने चिंता जताई है। इसके साथ ही सभी पक्षों से संघर्ष को बढ़ावा देने से बचने और क्षेत्र में सुरक्षा के हालात को और गंभीर बनने से रोकने की अपील की है। 

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 'मध्य पूर्व की शांति प्रक्रिया' व फलस्तीन के सवाल को लेकर बुलाई गई बैठक में विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला ने कहा कि दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय वार्ता फिर शुरू होने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि आशा प्रकट की कि इस वार्ता के जरिए इस्राइल व फलस्तीन आपसी विवाद सुलझा लेंगे। 
विज्ञापन


अगस्त माह में भारत ने की परिषद की अध्यक्षता
अगस्त माह में भारत की ओर से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक की अध्यक्षता करने वाले श्रृंगला ने कहा कि हम गाजा पट्टी में हालिया तनाव वृद्धि से चिंतित हैं। इससे एक बार फिर युद्धविराम भंग होने और तनाव बढ़ाने वाले कारणों को दूर करने की तत्काल आवश्यकता दर्शाता है। भारत इस संघर्ष से जुड़े सभी पक्षों से युद्धविराम का सम्मान करने और ऐसे कार्यों से परहेज करने का आह्वान करता है जो तनाव को बढ़ा सकते हैं और सुरक्षा स्थिति को खराब कर सकते हैं। हम संयुक्त राष्ट्र व अन्य क्षेत्रीय देशों द्वारा शत्रुता रोकने और एक और सैन्य संघर्ष टालने के लिए किए गए प्रयासों की तारीफ करते हैं। विदेश सचिव ने जोर देकर कहा कि इस्राइल व फलस्तीन के बीच उच्च स्तरीय बातचीत हो ताकि दोनों के बीचे सीधी शांति वार्ता का माहौल बन सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed