फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India China Relations LAC Issues complete disengagement Ladakh diplomats fresh round of dialogues

India-China-US: अरुणाचल पर भारत को अमेरिका का समर्थन, चीनी सेना भड़की; लद्दाख LAC गतिरोध पर 29वें दौर की बैठक

Thu, 28 Mar 2024 08:01 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 28 Mar 2024 08:01 PM IST
सार

चीन ने अमेरिका की आलोचना की है। अरुणाचल मुद्दे पर अमेरिका के बयान के बाद चीनी सेना ने पलटवार किया। भारत के साथ संबंध पर भी बयान सामने आया है। वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से जुड़े मुद्दों पर टकराव के बाद लंबे समय से भारत और चीन के रिश्तों को सामान्य बनाने के प्रयास जारी हैं। दोनों देशों के शीर्ष राजनयिकों की 29वें दौर की बैठक समाप्त हुई है, लेकिन नियमित संपर्क की सहमति पर सफलता के संकेत नहीं मिल रहे हैं।

विज्ञापन
India China Relations LAC Issues complete disengagement Ladakh diplomats fresh round of dialogues
भारत चीन के बीच नियमित संपर्क की सहमति बनाने के प्रयास जारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय संबंधों के एक अहम घटनाक्रम में चीनी सेना ने अमेरिका की आलोचना की। अमेरिका ने कहा था कि अरुणाचल प्रदेश भारत का हिस्सा है। अमेरिका के मुताबिक दोनों देशों के पास बातचीत और परामर्श के माध्यम से सीमा मुद्दे को सुलझाने के पर्याप्त साधन हैं। चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सीनियर कर्नल वू कियान ने गुरुवार को कहा, अपने स्वार्थ के लिए दूसरे देशों के बीच विवाद भड़काने का अमेरिका का रिकॉर्ड बहुत खराब है। उन्होंने कहा, अंतरराष्ट्रीय समुदाय इसे स्पष्ट रूप से देखता है कि वॉशिंगटन अरुणाचल प्रदेश को भारतीय क्षेत्र के रूप में मान्यता देता है। कर्नल वू कियान के मुताबिक सीमा मुद्दों पर बातचीत के लिए चीन और भारत के बीच परिपक्व चैनल है। 
विज्ञापन


चीन की प्रतिक्रिया 9 मार्च को अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल के बयान पर प्रतिक्रिया है। पटेल ने कहा था कि अमेरिका अरुणाचल प्रदेश को भारतीय क्षेत्र के रूप में मान्यता देता है। उन्होंने कहा था, 'हम वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सैन्य या नागरिक, घुसपैठ या अतिक्रमण या क्षेत्रीय दावों को आगे बढ़ाने के किसी भी एकतरफा प्रयास का दृढ़ता से विरोध करते हैं।'
विज्ञापन


दोनों देशों के बीच संपर्क पर सहमति लेकिन तत्काल सफलता के संकेत नहीं
अमेरिका के बयान से इतर भारत और चीन के बीच रिश्तों के एक अहम घटनाक्रम में पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चार साल से जारी सीमा विवाद के बीच भारत व चीन के शीर्ष राजनयिकों के बीच 29वें दौर की बैठक में नियमित संपर्क बनाए रखने पर सहमति बनी, लेकिन किसी भी सफलता का कोई संकेत नहीं मिला। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच एलएसी के करीब मौजूद सैनिकों की पूर्ण वापसी व एलएसी के शेष मुद्दों को कैसे हल किया जाए इस पर विचारों का गहन आदान-प्रदान किया। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों देशों की मुख्य बैठक 27 मार्च को बीजिंग में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखना जरूरी
विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श व समन्वय के कार्य तंत्र (डब्ल्यूएमसीसी) की 29वीं बैठक 27 मार्च को बीजिंग में हुई। मंत्रालय के मुताबिक दोनों पक्ष ने स्वीकार किया कि मौजूदा द्विपक्षीय समझौतों और प्रोटोकॉल के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखना जरूरी है। 


भारतीय प्रतिनिधिमंडल की कमान गौरांगलाल दास के हाथ
चीनी विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा, दोनों पक्ष चीन-भारत सीमा क्षेत्र में स्थिति के प्रबंधन और नियंत्रण में हुई प्रगति का सकारात्मक मूल्यांकन किया। हमारे बीच अगले दौर की बैठक के लिए विचारों का स्पष्ट और गहन आदान-प्रदान किया। विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (पूर्वी एशिया) ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गौरांगलाल दास ने किया। चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व चीन के विदेश मंत्रालय के सीमा और महासागरीय विभाग के महानिदेशक हॉन्ग लियांग ने किया। दोनों देशों के विदेश मामलों, रक्षा, आव्रजन और अन्य विभागों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed