फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India China News, if india comes near taiwan then china can also take indian separatist card

चीन की गीदड़भभकी, कहा- अगर भारत ने ताइवान कार्ड खेला तो हम भड़काएंगे अलगाववादियों का विद्रोह

Sun, 18 Oct 2020 04:58 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 18 Oct 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
India China News, if india comes near taiwan then china can also take indian separatist card
नरेंद्र मोदी-शी जिनपिंग

सीमा विवाद के बीच चीन भारत को ताइवान कार्ड खेलने को लेकर गीदड़भभकी दी है। चीन सरकार की पत्रिका ग्लोबल टाइम्स ने भारत को ताइवान कार्ड खेलने पर नसीहत देते हुए कहा कि यदि भारत ने ताइवान की आजादी का समर्थन किया तो वह याद रखे कि चीन भी उसके कई राज्यों में अलगाववादियों को समर्थन दे सकता है। हालांकि चीन इस तरह की साजिश में पहले से संलिप्त रहा है।

विज्ञापन


चीन के एक वरिष्ठ रिसर्च फेलो लॉन्ग शिंगचुन ने ग्लोबल टाइम्स में लिखे लेख में कहा है कि भारत द्वारा प्रकाशित कई मीडिया आउटलेट्स में ताइवान के नेशनल डे का विज्ञापन दिखाया गया है और एक टीवी चैनल ने ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू का इंटरव्यू दिखाया, जहां वे अलगाववादी की तरह बात कर रहे हैं। विदेश मंत्री के इस इंटरव्यू के बाद से चीन में इस बात की बहस छिड़ गई है कि भारत जिस तरह से ताइवान के नजदीक आने की कोशिश कर रहा है उसे जवाब कैसे दिया जाए। 
विज्ञापन


शिंगचुन ने कहा कि ताइवान और भारत के अलगाववादी एक ही तरह के हैं। यदि भारत ताइवान की आजादी का समर्थन करता है तो उसे बात से अवगत होना चाहिए कि चीन भी भारतीय अलगाववादी कार्ड खेल सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed