{"_id":"5ef93ecd8ebc3e42b14ea36e","slug":"india-china-latest-update-china-silence-on-the-killing-of-chinese-soldiers-in-galvan-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा खुलासाः गलवां में मारे गए चीनी जवानों पर चीन की चुप्पी से परिजन परेशान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बड़ा खुलासाः गलवां में मारे गए चीनी जवानों पर चीन की चुप्पी से परिजन परेशान
Mon, 29 Jun 2020 06:37 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 29 Jun 2020 06:37 AM IST
विज्ञापन
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-चीन सीमा पर गलवां घाटी में हिंसक झड़प में मारे गए अपने जवानों के बारे में चीन ने अब तक कुछ नहीं बताया है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के फैसले और सरकार की चुप्पी से अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवार परेशान हैं।
विज्ञापन
ब्रिटबार्ट न्यूज के मुताबिक, मृतक जवानों के परिजनों को चुप कराने में चीन की सरकार को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दरअसल मृतकों के परिजनों का धैर्य जवाब देने लगा है और अब वे वीबो सहित अन्य प्लेटफॉर्म पर जाकर अपने गुस्से और खीझ का इजहार कर रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल 15 जून की घटना के बाद भारत ने तो स्वीकार किया था कि उसके 20 जवान शहीद हुए, लेकिन चीन अब तक गोलमोल तरीके से कहता आ रहा है कि उसके केवल कुछ अधिकारी मारे गए हैं। वहीं भारत सरकार ने चीन के 43 जवानों के मारे जाने और घायल हाने का दावा किया था।
विज्ञापन
चीन की सरकार हालांकि अपने मृत जवानों की संख्या पर मौन है, लेकिन वहां के सरकारी अखबार के मुख्य संपादक हू शीजिन ने खुलासा किया है कि लद्दाख में दोनों पक्षों में हिंसक झड़प के दौरान बड़ी संख्या में चीनी जवान भी मारे गए हैं।