{"_id":"5f651f088ebc3e6d73429098","slug":"india-china-dispute-us-mp-krishnamurthy-worried-over-india-and-china-border-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएसी विवाद पर चिंतित हैं अमेरिकी सांसद कृष्णमूर्ति, कहा- सैन्य उकसावे को बंद करे चीन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
एलएसी विवाद पर चिंतित हैं अमेरिकी सांसद कृष्णमूर्ति, कहा- सैन्य उकसावे को बंद करे चीन
Sat, 19 Sep 2020 02:26 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 19 Sep 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी कांग्रेस सदस्य राजा कृष्णमूर्ति
- फोटो : social media
भारतीय मूल के अमेरिकी कांग्रेस सदस्य राजा कृष्णमूर्ति ने चीन से अपील की है कि वह भारत के प्रति अपने सैन्य उकसावों को बंद करे और लद्दाख में सीमा पर गतिरोध को लेकर बने तनाव का कूटनीतिक समाधान निकाले। उन्होंने खुफिया विषयों पर स्थायी चयन समिति की एक वर्गीकृत ब्रीफिंग के बाद यह टिप्पणी की।
विज्ञापन
समिति में वे पहले और एकमात्र भारतीय-अमेरिकी सदस्य हैं। इस मुद्दे पर समिति की बैठक पहली बार हुई बैठक में उन्होंने कहा, मैं इस मामले को लेकर बहुत चिंतित हूं। इसलिए मैं एक द्विदलीय प्रस्ताव लाया जिसे सदन ने मंजूरी दी।
विज्ञापन
इसमें चीन से कहा गया है कि वह भारत के प्रति अपने सैन्य उकसावे बंद करे और कूटनीति समाधान पर ध्यान दे। कृष्णमूर्ति ने कहा, मैं इस विवाद पर करीबी नजर बनाए रखूंगा जब तक कि इसका पूर्ण समाधान नहीं निकल आता।
विज्ञापन