फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India 'betting on Africa's rise', says Jaishankar

Nigeria: जयशंकर बोले- अफ्रीका को उठाने की बाजी लगा रहा भारत, नाइजीरिया के साथ बढ़ेगी साझेदारी

Tue, 23 Jan 2024 08:28 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा (नाइजीरिया)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा (नाइजीरिया) Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 23 Jan 2024 08:28 PM IST
सार

Nigeria: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत अफ्रीका को उठाने की बाजी लगा रहा है और जब तक यह महाद्वीप अपना उचित स्थान हासिल नहीं कर लेता, तब तक वैश्विक व्यवस्था संतुलित नहीं होगी।

विज्ञापन
India 'betting on Africa's rise', says Jaishankar
एनआईबीसी को संबोधित करते एस जयशंकर। - फोटो : एक्स/डॉ. एस जयशंकर

विस्तार

उन्नीसवें गुटनिरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन के बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर नाइजीरिया में हैं। उन्होंने मंगलवार को कहा कि भारत अफ्रीका को उठाने की बाजी लगा रहा है और जब तक यह महाद्वीप अपना सही स्थान हासिल नहीं कर लेता, तब तक वैश्विक व्यवस्था संतुलित नहीं होगी। उन्होंने कहा, इस महाद्वीप के बिना बहुध्रुवीय दुनिया नहीं हो सकती है। 

विज्ञापन

जयशंकर नाइजीरिया-भारत व्यापार परिषद (एनआईबीसी) में बोल रहे थे। विदेश मंत्री ने कहा, नई वैश्विक व्यवस्था का फिर से संतुलन तभी होगा, जब इसके मूल में आर्थिकी होगी। आर्थिक उत्थान से ही अफ्रीका का उदय होगा। उन्होंने कहा, दूसरों के लिए बाजार बनकर या सिर्फ संसाधन मुहैया कराकर वैश्विक व्यवस्था में ऊपर जाना बहुत मुश्किल है। इसलिए, अब मैं विकल्प पेश करता रहता हूं। उन्होंने कहा, अफ्रीका आगे बढ़ रहा है और भारत अफ्रीका को उठाने की बाजी लगा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने कहा, 'भारत अफ्रीका को उठाने की बाजी इसलिए लगा रहा है, क्योकि आज अफ्रीका में जनसांख्यिकी, संसाधनों और महत्वकांक्षाओं में बहुत अधिक वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा, अफ्रीका का साफ तौर अच्छा भविष्य है।' उन्होंने कहा, 'हम अफ्रीका को उठाने की बाजी लगा रहे हैं, क्योंकि हमारा एक साझा इतिहास है। यह एक ऐसा इतिहास है, जिसने लोगों में एकजुटता पैदा की है। यही एकजुटता मुझे कहने के लिए मजबूर करती है कि बदलती वैश्विक व्यवस्था में दुनिया में संतुलन तब तक नहीं होगा, जब तक अफ्रीका सही स्थान हासिल नहीं कर लेता।'

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत और अफ्रीका के बीच डिजिटल बुनियादी ढांचा, हरित और स्वच्छ उर्जा, जल, कृषि, सुरक्षा और नीली अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में साझेदारी बढ़ सकती है। जयशंकर ने कहा, 'भारत और नाइजीरिया के बीच सालाना करीब 13 से 15 अरब डॉलर का व्यापार है। भारत ने नाइजीरिया में करीब तीस अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है।' एनआईबीसी में संबोधन के साथ ही विदेश मंत्री जयशंकर का नाइजीरिया दौरा समाप्त हुआ। वह नाइजीरिया की यात्रा करने वाले देश के पहले विदेश मंत्री हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed