फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India, Bangladesh, Nepal lead the world in child registration United Nations

भारत, बांग्लादेश, नेपाल ने शिशु पंजीकरण में हुई प्रगति: संयुक्त राष्ट्र

Thu, 12 Dec 2019 02:40 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 12 Dec 2019 02:40 PM IST
विज्ञापन
India, Bangladesh, Nepal lead the world in child registration United Nations
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि पिछले दशक में शिशुओं के जन्म के पंजीकरण में शानदार प्रगति हुई है। भारत, बांग्लादेश और नेपाल जैसे दक्षिण एशियाई देशों ने दुनिया को इस मसले पर प्रगति में काफी मदद की है।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र के बालकोष ने बुधवार को जारी नई रिपोर्ट ‘सभी बच्चों का 2030 तक जन्म पंजीकरण: क्या हम सही दिशा में हैं?’ में कहा कि वर्ष 2000 तक पांच साल की उम्र के 10 में से छह शिशुओं का पंजीकरण हुआ था जो अब बढ़कर प्रति चार में से तीन शिशुओं पर पहुंच गया है। यह प्रगति मुख्य तौर पर पिछले 10 साल में हासिल की गई है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में 174 देशों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया कि पिछले 10 साल के दौरान पांच साल की उम्र तक के शिशुओं का पंजीकरण 63 प्रतिशत से बढ़कर 75 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्तराष्ट्र ने कहा कि इस दिशा में वैश्विक प्रगति की अगुवाई दक्षिण एशिया विशेषकर भारत, बांग्लादेश और नेपाल जैसे देशों ने की है। भारत में 2005-2006 के दौरान पांच साल तक की उम्र वाले शिशुओं का पंजीकरण 41 प्रतिशत पर था, जो अब बढ़कर एक दशक बाद 80 प्रतिशत पर पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed