फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India Angola relations President Murmu says cooperation increase in digital, defense and agriculture sectors

भारत-अंगोला रिश्तों की नई इबारत: राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं- डिजिटल, रक्षा और कृषि में बढ़ेगा द्विपक्षीय सहयोग

Mon, 10 Nov 2025 11:59 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लुआंडा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लुआंडा Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 10 Nov 2025 11:59 PM IST
सार

अंगोला दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वहां की संसद को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया में बढ़ते संघर्षों और अनिश्चितता का सबसे अधिक असर ग्लोबल साउथ पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत और अंगोला मिलकर शांति और विकास को आगे बढ़ा सकते हैं। मुर्मू ने डिजिटल तकनीक, रक्षा, कृषि व ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की बात कही।

विज्ञापन
India Angola relations President Murmu says cooperation increase in digital, defense and agriculture sectors
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : एक्स@rashtrapatibhvn

विस्तार

अंगोला दौर पर सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वहां के संसद को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने चुनौतीपूर्ण समय में शांति और विकास को आगे बढ़ाने की बात पर जोर दिया। मुर्मू ने कहा कि आज जब दुनिया में संघर्ष और अनिश्चितता बढ़ रही है, तब इसका सबसे ज्यादा असर ग्लोबल साउथ के देशों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत और अंगोला मिलकर इस चुनौतीपूर्ण समय में शांति और विकास को आगे बढ़ा सकते हैं। इस दौरान मुर्मू ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत और अंगोला के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग हमारे रिश्तों का एक मजबूत स्तंभ है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति मुर्मू ने आगे कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में साझेदारी दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूती दे रही है। डिजिटल टेक्नोलॉजी, रक्षा, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में भारत और अंगोला के बीच सहयोग की बड़ी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि आगे हम इन अवसरों का पूरा लाभ उठाकर आर्थिक संबंधों को और गहरा करेंगे। 

विज्ञापन

अंगोला की संसद अध्यक्ष ने किया स्वागत
बता दें कि इससे पहले अंगोला की संसद की अध्यक्ष कैरोलीना सेरक्वेरा ने राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत करते हुए कहा कि भारत की राष्ट्रपति की यह यात्रा अंगोला की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ पर द्विपक्षीय संबंधों में एक नया मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि भारत की विकास यात्रा अंगोला के लिए प्रेरणादायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Delhi Red Fort Blast: आखिर क्यों असाधारण है यह धमाका? दिल्ली में जिस कार में ब्लास्ट हुआ, उसे लेकर बड़ा खुलासा

अंगोला को बताया सबसे जीवंत लोकतंत्र देश
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारत और अंगोला दोनों का औपनिवेशिक शासन के खिलाफ संघर्ष और लोकतांत्रिक मूल्य साझा हैं। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, और अंगोला अफ्रीका के सबसे जीवंत लोकतंत्रों में से एक है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते आपसी सम्मान, समानता और पारस्परिक लाभ पर आधारित हैं।

अंगोला की इन क्षेत्रों में हो रही प्रगति की सराहना की
साथ ही राष्ट्रपति ने अंगोला की अफ्रीकी संघ की अध्यक्षता और देश में कृषि, ऊर्जा और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में हो रही प्रगति की सराहना की। उन्होंने खुशी जताई कि अंगोला की संसद में 39% महिला सदस्य हैं, जो लैंगिक समानता का उदाहरण है। उन्होंने बताया कि भारत में भी अब संसद और विधानसभा में महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण का कानून पारित हो चुका है। उन्होंने दोनों देशों के बीच संसदीय आदान-प्रदान बढ़ाने की जरूरत पर भी जोर दिया।

ये भी पढ़ें:- Delhi Blast: लाल किले के पास धमाके के बाद RSS मुख्यालय, NSA डोभाल और हिंदू एकता यात्रा की सुरक्षा बढ़ाई गई

अंगोला का पहले राष्ट्रपति को अर्पित किए फूल
इसके अलावा राष्ट्रपति मुर्मू ने अपनी यात्रा के दौरान अंगोला के पहले राष्ट्रपति डॉ. एंटोनियो एगोस्टिन्हो नेतू की स्मृति में फूल अर्पित किए और फोर्टालेजा दे साओ मिगेल किला का भी दौरा किया, जो अब अंगोला की सशस्त्र सेनाओं का संग्रहालय है। राष्ट्रपति मुर्मू की यह चार दिन की राज्य यात्रा अंगोला के बाद बोत्सवाना (11-13 नवंबर) तक जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed