फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India and EU celebrate 60 years of diplomatic ties, 6th HLDMM held

India EU Dialogue: भारत-ईयू राजनयिक संबंधों के 60 साल पूरे, साझा एजेंडे के अमल पर जताया संतोष

Fri, 28 Oct 2022 02:01 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 28 Oct 2022 02:01 PM IST
सार

भारत व यूरोपीय संघ के बीच इस उच्च स्तरीय संवाद की वाणिज्य दूत व पासपोर्ट तथा वीजा मामलों के सचिव औसाफ सईद और यूरोपीय आयोग के महानिदेशक (प्रवास तथा गृह मामले) मोनिक पारियात ने सह अध्यक्षता की। एचएलडीएमएम वार्ता 27 अक्तूबर को ब्रुसेल्स में हुई।

विज्ञापन
India and EU celebrate 60 years of diplomatic ties, 6th HLDMM held
भारत-ईयू संबंध - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत और यूरोपीय संघ के राजनयिक संबंधों को 60 साल पूरे हो गए। इस मौके पर 'प्रवास और आवाजाही पर उच्च स्तरीय वार्ता' (6th HLDMM) का आयोजन किया गया। इसमें साझा एजेंडे के सफल क्रियान्वयन पर संतोष जताया गया। 

विज्ञापन


भारत व यूरोपीय संघ के बीच इस उच्च स्तरीय संवाद की वाणिज्य दूत व पासपोर्ट तथा वीजा मामलों के सचिव औसाफ सईद और यूरोपीय आयोग के महानिदेशक (प्रवास तथा गृह मामले) मोनिक पारियात ने सह अध्यक्षता की। एचएलडीएमएम वार्ता 27 अक्तूबर को ब्रुसेल्स में हुई। इसमें दोनों पक्षों ने प्रवास और आवाजाही से संबंधित साझा एजेंडे के अमल पर संतोष जताया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह वार्ता दोनों पक्षों के संबंधों में नए आयाम लाएगी। 
विज्ञापन


भारत-यूरोपीय संघ के संबंध 1960 के दशक की शुरुआत से हैं। भारत ने सबसे पहले यूरोपीय आर्थिक समुदाय, जो बाद में ईयू बना, के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किए थे। 1994 में दोनों पक्षों के बीच हुआ सहयोग का समझौता द्विपक्षीय संबंधों को व्यापार से परे ले गया और इसे आर्थिक सहयोग में बदला। वर्ष 2004 में हेग में 5वें भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में इसे रणनीतिक साझेदारी का रूप दिया गया और साझा कार्ययोजना बनाई गई। इसका मकसद परस्पर संवाद को मजबूत करना, राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्रों में परामर्श तंत्र स्थापित करना,  व्यापार और निवेश बढ़ाना तथा दोनों समुदायों के लोगों की संस्कृतियों को एक साथ लाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विदश मंत्रालय ने कहा कि ताजा वार्ता में अनियमित प्रवास की रोकथाम, सुरक्षित और व्यवस्थित और नियमित प्रवास को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। प्रतिभाशाली पेशेवरों, विद्यार्थियों और कुशल श्रमिकों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए सहयोग पर भी चर्चा की गई। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed