फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India abstains from UNSC procedural vote to discuss Ukraine says quite and constructive diplomacy need of the hour

यूएनएससी में यूक्रेन मुद्दा : भारत ने प्रक्रियात्मक मतदान से किया परहेज, कहा- 'शांत और रचनात्मक' कूटनीति 'समय की जरूरत'

Tue, 01 Feb 2022 01:53 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र
पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र Published by: देव कश्यप Updated Tue, 01 Feb 2022 01:53 AM IST
सार

यूक्रेन की सीमाओं के पास हजारों रूसी सैनिकों के जमावड़े के बीच यूक्रेन संकट पर चर्चा करने के लिए 15 सदस्यीय परिषद ने एक बैठक की। मॉस्को की कार्रवाई ने आक्रमण की आशंकाओं को बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
India abstains from UNSC procedural vote to discuss Ukraine says quite and constructive diplomacy need of the hour
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति। - फोटो : ANI

विस्तार

यूक्रेन सीमा पर रूसी सैनिकों के जमावड़े के बाद युद्ध होने की आशंका बढ़ गई है। इसी बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में यूक्रेन सीमा विवाद पर चर्चा के लिए होने वाली बैठक से पहले सोमवार को प्रक्रियात्मक मतदान का आह्वान किया गया। भारत ने यूएनएससी में प्रक्रियात्मक मतदान में भाग नहीं लिया। भारत ने कहा कि ‘शांत और रचनात्मक’ कूटनीति ‘समय की आवश्यकता’ है और अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के बड़े हित में सभी पक्षों द्वारा तनाव बढ़ाने वाले किसी भी कदम से बचना चाहिए।

विज्ञापन


यूक्रेन की सीमाओं के पास हजारों रूसी सैनिकों के जमावड़े के बीच यूक्रेन संकट पर चर्चा करने के लिए 15 सदस्यीय परिषद ने एक बैठक की। मॉस्को की कार्रवाई ने आक्रमण की आशंकाओं को बढ़ा दिया है। हालांकि, रूस ने इस बात से इनकार किया है कि वह हमले की योजना बना रहा है।
विज्ञापन


बैठक से पहले परिषद के स्थायी और वीटो-अधिकार प्राप्त सदस्य रूस ने यह निर्धारित करने के लिए एक प्रक्रियात्मक वोट का आह्वान किया कि क्या खुली बैठक आगे बढ़नी चाहिए। अमेरिका के अनुरोध पर हुई बैठक को आगे बढ़ाने के लिए परिषद को नौ मतों की आवश्यकता थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस और चीन ने बैठक के खिलाफ मतदान किया, जबकि भारत, गैबॉन और केन्या ने भाग नहीं लिया। फ्रांस, अमेरिका और ब्रिटेन सहित परिषद के अन्य सभी सदस्यों ने बैठक के चलने के पक्ष में मतदान किया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने परिषद में कहा कि नई दिल्ली रूस और अमेरिका के बीच चल रही उच्च-स्तरीय सुरक्षा वार्ता के साथ-साथ पेरिस में नॉरमैंडी प्रारूप के तहत यूक्रेन से संबंधित घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रही है।

तिरुमूर्ति ने कहा, ‘‘भारत का हित एक ऐसा समाधान खोजने में है जो सभी देशों के वैध सुरक्षा हितों को ध्यान में रखते हुए तनाव को तत्काल कम कर सके और इसका उद्देश्य क्षेत्र तथा उसके बाहर दीर्घकालिक शांति और स्थिरता हासिल करना हो।’’

उन्होंने रेखांकित किया, ‘‘शांत और रचनात्मक कूटनीति समय की मांग है। अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा हासिल करने के व्यापक हित में सभी पक्षों द्वारा तनाव बढ़ाने वाले किसी भी कदम से बचा जाना चाहिए।’’ तिरुमूर्ति ने परिषद को यह भी बताया कि 20,000 से अधिक भारतीय छात्र और नागरिक यूक्रेन के सीमावर्ती क्षेत्रों सहित विभिन्न हिस्सों में रहते हैं और अध्ययन करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिकों की भलाई हमारे लिए प्राथमिकता है। भारत ने कहा कि वह सभी संबंधित पक्षों के संपर्क में भी है।


तिरुमूर्ति ने कहा कि यह हमारा सुविचारित विचार है कि इस मुद्दे को केवल राजनयिक बातचीत के माध्यम से हल किया जा सकता है। इस संदर्भ में, नई दिल्ली मिन्स्क समझौते और नॉरमैंडी प्रारूप सहित चल रहे प्रयासों का स्वागत करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed