फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   75th Indian independence day 2021 events will be held in Texas US state governor Greg Abbott signed the declaration

स्वतंत्रता दिवस: टेक्सास में आयोजित होंगे कार्यक्रम, अमेरिकी राज्य के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने घोषणा पत्र पर किए हस्ताक्षर

Sun, 15 Aug 2021 01:14 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, ह्यूस्टन
एजेंसी, ह्यूस्टन Published by: देव कश्यप Updated Sun, 15 Aug 2021 01:14 AM IST
सार

  • भारत और टेक्सास के बीच मजबूत रिश्तों पर बोलते हुए एबॉट ने कहा, भारत दुनिया में हमारा सबसे बड़ा लोकतांत्रिक सहयोगी है
  • भारत के महावाणिज्य दूत असीम महाजन को घोषणा-पत्र सौंपते हुए एबॉट ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रविवार को गवर्नर के आवास को नारंगी और हरे रंग से जगमगाया जाएगा

विज्ञापन
75th Indian independence day 2021 events will be held in Texas US state governor Greg Abbott signed the declaration
Independence Day - फोटो : Twitter

विस्तार

अमेरिकी टेक्सास राज्य के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के आयोजन की औपचारिक घोषणा की है। एबॉट ने 15 अगस्त को भारतीय स्वतंत्रता दिवस से पहले इस संबंध में घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान भारत के महावाणिज्य दूत असीम महाजन भी उपस्थित थे। 

विज्ञापन


भारत और टेक्सास के बीच मजबूत रिश्तों पर बोलते हुए एबॉट ने कहा, भारत दुनिया में हमारा सबसे बड़ा लोकतांत्रिक सहयोगी है। उन्होंने बहुआयामी भारत-अमेरिका साझेदारी को प्रगाढ़ करने के लिए मिलकर काम करने की आशा जताई।
विज्ञापन


महाजन को घोषणा-पत्र सौंपते हुए एबॉट ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रविवार को गवर्नर के आवास को नारंगी और हरे रंग से जगमगाया जाएगा। गवर्नर ने कहा, पूरे टेक्सास में प्रवासी भारतीयों ने लंबे समय से हमारे राज्य को अपना घर बताया है और अपनी अहम भूमिका निभाई है। राज्य की प्रथम महिला सेसिलिया एबॉट ने भी भारतीयों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी सांसदों और सुनीता विलियम्स ने दी बधाई
अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स व अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के सांसद जॉन कॉर्निन तथा डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद मार्क वार्नर सहित शीर्ष सांसदों ने भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीयों एवं भारतवंशी अमेरिकी नागरिकों को बधाई दी।


सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत और अमेरिका के सहयोग के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा, नासा और इसरो ने पृथ्वी और अंतरिक्ष विज्ञान सहित कई अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग किया है। दोनों संस्थाओं को साथ काम करने की जरूरत है। इस दौरान सीनेट की विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष रॉबर्ट मेनेंडेज ने भी भारतवंशियों को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed