फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   IND-PAK tension: Shahbaz Sharif's harsh words, tried to worsen the situation instead of improving it

IND-PAK Tension: शहबाज शरीफ के बिगड़े बोल, हालात सुधारने की बजाय बिगाड़ने की कोशिश; भारत को दी गीदड़ भभकी

Sun, 11 May 2025 12:17 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 11 May 2025 12:17 AM IST
सार

भारत की कार्रवाई से डरे पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना दोगलापन दिखाया है। उन्होंने कहा कि भारत को गीदड़भभकी देते हुए कहा कि भारत ने हमला करके गलती की है, भारत को इसका खामियाजा भुगतना होगा।

विज्ञापन
IND-PAK tension: Shahbaz Sharif's harsh words, tried to worsen the situation instead of improving it
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ - फोटो : ओआरएफ

विस्तार

संघर्षविराम के कुछ घंटे बाद ही पाकिस्तान ने फिर अपना दोगलापन दिखाया है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के साथ संघर्षविराम समझौते के बाद देश को संबोधित किया। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और तुर्किये का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि तुर्किये ने पाकिस्तान का साथ दिया, जिसके लिए वे दिल से शुक्रगुजार हैं। उन्होंने चीन को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने शनिवार रात 11:30 बजे झूठे दावे करते हुए भारत को गीदड़भभकी दी। उन्होंने कहा कि भारत ने हमला करके गलती की है, उसे इसका खामियाजा भुगतना होगा। 

विज्ञापन


देशवासियों को संबोधित करते हुए शहबाज शरीफ ने कहा कि आपने दुनिया को यह स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तान एक स्वाभिमानी राष्ट्र है। हमारा सम्मान और वीरता हमारे लिए हमारे जीवन से भी अधिक प्रिय है।  
विज्ञापन


भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाते हुए शहबाज ने कहा कि भारत ने पहलगाम को बहाना बनाकर युद्ध छेड़ा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने इस हमले के लिए स्वतंत्र एवं तटस्थ जांच की पेशकश की थी। लेकिन भारत ने हमारी क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता को चुनौती देने की कोशिश की। भारत ने निर्दोष लोगों, मस्जिदों और आम लोगों को ड्रोन और मिसाइलों के जरिये निशाना बनाया। शहबाज शरीफ ने कहा कि हमारा अभियान घृणा, आक्रामकता और धार्मिक कट्टरता के खिलाफ था। यह हमारे सिद्धांतों और सम्मान की जीत है। यह सिर्फ़ सशस्त्र बलों की ही नहीं, बल्कि पूरे देश की जीत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शरीफ ने यह भी दावा किया कि पिछले दिनों पाकिस्तान पर हुए ड्रोन हमले में मस्जिदों को नष्ट किया गया और निर्दोष लोगों की जान ली गई। लेकिन पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने इस स्थिति में भारतीय सशस्त्र बलों को माकूल जवाब दिया। उन्होंने कहा कि संघर्षविराम का समझौता सभी के लाभ के लिए हुआ है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में लाखों लोग हैं सभी के लाभ के लिए हमने संघर्षविराम पर यह समझौता किया है और हम इसे लेकर सकारात्मक हैं।

दहशतगर्दी को लेकर फिर अलापा पुराना राग
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ अपने संबोधन में आतंकवाद को लेकर पुराना राग अलापते दिखे। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से सबसे ज्यादा पीड़ित परेशान है। हम आतंक के खिलाफ जंग में अपने 90 हजार लोगों को गंवा चुके हैं। इतना ही नहीं हमने इस लड़ाई में 152 अरब डॉलर का आर्थिक नुकसान भी झेला है। उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद पर एकतरफा फैसले लेता है। 

अमेरिका के समक्ष नतमस्तक नजर आए पाकिस्तान के पीएम
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अमेरिका के समक्ष नतमस्तक नजर आए। उन्होंने कहा कि हम ट्रंप के नेतृत्व और क्षेत्र में अमन के लिए उनकी सक्रिय भूमिका का शुक्रिया अदा करते हैं। इस नतीजे पर पहुंचने में मदद करने के लिए पाकिस्तान अमेरिका के प्रयासों की प्रशंसा करता है। चीन का विशेष रूप से जिक्र करते उन्होंने कहा, मैं अपने बहुत प्यारे, बहुत भरोसेमंद और बहुत प्रिय मित्र चीन का भी धन्यवाद देता हूं।

हालांकि, पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने भी सोशल मीडिया पर जो पोस्ट किया, उसमें किसी तीसरे देश की मध्यस्थता का जिक्र नहीं था। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान संघर्ष विराम को तुरंत रोकने को तैयार हो गए हैं। पाकिस्तान ने हमेशा से क्षेत्र में अमन और सुरक्षा चाही है। 

 चार घंटे भी नहीं चला सीजफायर
इससे पहले पाकिस्तान की गुहार पर भारत ने शाम पांच बजे से सीजफायर का एलान किया। मगर पाकिस्तान ने चार घंटे में ही सीजफायर तोड़ दिया। रात नौ बजे जम्मू-कश्मीर समेत तीन राज्यों में कई जगह पाकिस्तानी ड्रोन नजर आए। जिन्हें सेना ने रोका। इसके चलते कई जगहों पर ब्लैक आउट किया गया। रात 11 बजे विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा है। सेना को इसका जवाब देने के लिए कहा है। 

सरहद पर हालात तनावपूर्ण
इससे पहले शनिवार को सरहद पर हालात और तनावपूर्ण हो गए थे। भारत के कई सीमावर्ती शहर अलर्ट पर थे। पाकिस्तान लगातार उकसावे की कोशिश कर रहा था, जिसे भारत की मजबूत वायु रक्षा प्रणाली के जरिए लगातार नाकाम किया गया।   




भारत ने खारिज किए पाकिस्तान के दावे
पहलगाम हमले के बाद से भारत लगातार पाकिस्तान और उसके नेताओं के झूठे दावों को खारिज करता आया है। शनिवार को भी विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पड़ोसी मुल्क की नापाक हरकतों और दुष्प्रचारों का भंडाफोड़ किया। ब्रीफिंग में यह भी बताया गया कि कैसे भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हर नापाक मंसूबों को नाकाम किया और जवाब में उसके सैन्य ठिकानों को सटीकता से निशाना बनाया। पाकिस्तानी दुष्प्रचार के दावों को खारिज करते हुए भारत ने भारतीय वायु सेना के ठिकानों की तस्वीरें दिखाईं जहां कोई क्षति नहीं पहुंची है।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed