फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Increasing public resentment, communist party repeating mistakes

चीनः बढ़ती जा रही जनता की नाराजगी, थ्येनआनमन जैसी गलतियां दोहरा रही साम्यवादी पार्टी

Thu, 07 May 2020 07:33 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 07 May 2020 07:33 AM IST
विज्ञापन
Increasing public resentment, communist party repeating mistakes
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

एकतरफ दुनिया महामारी पर चीन से मुआवजे को लेकर आवाज उठाने लगी है, वहीं साम्यवादी पार्टी ने देश में बढ़ती नाराजगी को विदेशी साजिश करार दिया है। सिचुआन में 2008 में आए भूकंप में 69 हजार लोग मारे गए थे। तब सरकार ने उन अभिभावकों का मुंह बंद रखने के लिए मोटी रकम की पेशकश की जिनके बच्चे मारे गए थे।

विज्ञापन


वेनझोउ में 2011 में भीषण ट्रेन दुर्घटना हुई तो मारे गए लोगों के परिजनों को घटनास्थल पर जाने से रोक दिया गया। थ्येनआनमन चौराहे पर 1989 में लोकतंत्र के समर्थन में कई प्रदर्शनकारी मारे गए थे। हर साल जून में पीड़ितों के परिजनों को चुप रखने के लिए सरकार को मशक्कत करनी पड़ती है। अब कुछ लोग कहने लगे हैं कि सरकार वायरस फैलाने के बाद इसी तरह की गलती कर रही है।

विज्ञापन

फर्जी केस में फंसा किया गिरफ्तार

प्रोजेक्ट से जुड़े चेन मेई (जो लापता हैं) के भाई चेन कुन ने बताया कि उसे भाई के बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन इसी प्रोजेक्ट से जुड़े एक अन्य लापता व्यक्ति चेई वेई के रिश्तेदार से पता चला कि चेई और उसकी प्रेमिका को झगड़ा करने और काम में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। सरकार असंतुष्टों के खिलाफ ऐसे ही फर्जी आरोप लगाती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़े सही नहीं, हकीकत छिपाने से बिगड़े हालात

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक वुहान में कोरोना से लगभग चार हजार लोगों की मौत हुई। लेकिन स्थानीय निवासियों का कहना है कि सही आंकड़ा इससे कई गुना अधिक है। सरकार ने दो शीर्ष अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया, पर पीड़ितों के परिजन इसे नाकाफी मानते हैं। उनका कहना है, उन्हें नुकसान की भरपाई की जाए और दोषी अफसरों को सजा दी जाए।


झांग हेई को यकीन है, वुहान अस्पताल में संक्रमित पिता की मौत फरवरी में ही हो गई थी। वह अब भी साम्यवादी पार्टी का समर्थन करते हैं, पर शुरुआती तौर पर वायरस फैलाने के सच को छुपाने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

मैंने अपने भाई को पहले ही कहा था, आप लोग प्रोजेक्ट करते हुए जोखिम ले रहे हैं। लेकिन मुझे इतनी बड़ी क्षति का अनुमान नहीं था। मुझे बताया गया, पुलिस ने मेरे भाई को पूछताछ के लिए बुलाया होगा और प्रोजेक्ट से हट जाने को कहा होगा। मैंने सोचा भी नहीं था कि यह बात इतनी गंभीर हो जाएगी।

अधिकारियों की नाकामी छिपाई

यांग कहते हैं कि देशभक्ति जगाने के लिए सरकार ने मृतकों को पीड़ित के बजाय शहीद दिखाने का प्रयास किया है। सेंसर ने अधिकारियों की शुरुआती नाकामी दिखाने वाली खबरें हटा दीं। दरअसल यह कार्रवाई सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के इस डर को दिखाती है कि यदि अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया जाता है तो सरकार की तरफ से पेश किया गया वह तथ्य झूठा साबित हो जाएगा कि केवल चीन के सत्तावादी तंत्र ने देश को विनाशकारी संकट से बचाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed