फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Incident of stabbing and shooting in Westfield Bondi Mall Sydney, police present on the spot; action continues

Australia: सिडनी मॉल में हुई चाकूबाजी-गोलीबारी में पांच की मौत, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया; कई घायल

Sat, 13 Apr 2024 12:15 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: आदर्श शर्मा Updated Sat, 13 Apr 2024 12:15 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन मॉल में चाकूबाजी और गोलीबारी की घटना घटी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Incident of stabbing and shooting in Westfield Bondi Mall Sydney, police present on the spot; action continues
Anuj Crime - फोटो : istock

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में स्थित वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन मॉल में चाकूबाजी और गोलीबारी के कारण हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस का अभियान जारी है। घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल है। हालांकि वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन मॉल परिसर से जुड़ी घटना पर न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने एक पोस्ट साझा किया। जिसमें कहा गया कि बॉन्डी जंक्शन पर एक व्यक्ति द्वारा चाकू से हमला किया गया। शनिवार शाम 4 बजे से ठीक पहले कई लोगों को चाकू मारने की रिपोर्ट के बाद आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया और लोगों से घटनास्थल से दूर रहने का आग्रह किया जाता है। घटना के संबंध में पूछताछ जारी है। पुलिस ने कहा कि सिडनी में चाकू से हमला करने वाले व्यक्ति को हमला गिराया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन


मॉल के भीतर हुई गोलीबारी की घटना
वहां मौजूद लोगों ने बताया कि मॉल के भीतर से गोलीबारी की आवाज आ रही थी। लोगों पर चाकू से हमला किया गया। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। घटना को बाद भीड़ को इधर-उधर भागते हुए देखा गया था। घटना की जानकारी मिलते ही कई पुलिस गाड़ी और एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गई। सोशल मीडिया पर घटना से जुड़ी कई वीडियो वायरल हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज ने किया पोस्ट
बॉन्डी जंक्शन मॉल पर चाकूबाजी की घटना पर ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज ने कहा कि यह दुखद घटना है। इसमें कई लोगों के हताहत होने की सूचना मिली है। घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं।

क्या है मामला
वहां मौजूद लोगों के मुताबिक, एक आदमी मॉल के भीतर चाकू लेकर दौड़ रहा था, जिसने कई लोगों पर वार कर दिया। हालांकि पुलिस ने हमलावर को मार गिराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed