फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   In Pakistan, the wealth of another general asim saleem bajwa was revealed, the wealth of trillions in four countries

पाकिस्तान में एक और जनरल की अकूत संपत्ति का हुआ खुलासा, चार देशों में खरबों की संपत्ति

Fri, 28 Aug 2020 11:38 PM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 28 Aug 2020 11:38 PM IST
सार

  • 99 कंपनियों और 133 रेस्त्रां के मालिक हैं जनरल
  • असीम बाजवा, कभी होते थे पिज्जा डिलिवरी ब्वाय
  • चीन-पाकिस्तान इकॉनॉमिक कॉरीडोर के चेयरमैन और इमरान के खास हैं जनरल बाजवा  
  • पाकिस्तानी वेबसाइट का खुलासा, विपक्ष ने तेज की जनरल बाजवा को हटाने की मांग

विज्ञापन
In Pakistan, the wealth of another general asim saleem bajwa was revealed, the wealth of trillions in four countries
असीम सलीम बाजवा - फोटो : twitter @AsimSBajwa

विस्तार

पाकिस्तान के सियासी नेता समेत सेना के बड़े अफसरान किस तरह भ्रष्टाचार में फंसे हैं और कैसे उन्होंने कम से कम वक्त में अपना खजाना भरा, अकूत संपत्ति बनाई, इसकी कई मिसालें पहले भी आ चुकी हैं। लेकिन इस बार इस खेल में चीन से मिलकर पाकिस्तानी सेना के एक पूर्व जनरल ने इतनी संपत्ति बना ली है जिसके खुलासे ने पाकिस्तानी सियासत में भूचाल ला दिया है। पाकिस्तानी सेना से रिटायर होने के बाद चीन-पाकिस्तान इकॉनॉमिक कॉरीडोर (सीपीईसी) के चेयरमैन बनाए गए जनरल असीम सलीम बाजवा और उनके परिवार ने 99 कंपनियां और 133 रेस्त्रां बनाकर भ्रष्टाचार का नया रिकॉर्ड बनाया है।

विज्ञापन


पाकिस्तान की एक चर्चित वेबसाइट फैक्ट फोकस ने ये खुलासा किया है कि बाजवा का कारोबार चार देशों में फैला है और कुछ ही सालों में इस जनरल ने खरबों की संपत्ति बना ली है। असीम बाजवा पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता भी रह चुके हैं। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक जनरल बाजवा ने जब इमरान के विशेष सलाहकार के तौर पर शपथ ली थी तो उनके पास कोई संपत्ति नहीं थी। ऐसा उन्होंने अपने शपथपत्र में दावा किया था कि न तो उनकी और न ही उनकी पत्नी या परिवार के किसी सदस्य की पाकिस्तान के बाहर कोई संपत्ति है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना में आने से पहले बाजवा एक पिज्जा कंपनी में डिलिवरी ब्यॉय का काम करते थे और देखते ही देखते उनके भाइयों ने और परिवार के दूसरे सदस्यों ने पापा जॉन पिज्जा कंपनी की चेन खड़ी कर ली। उस समय यानी 2002 में बाजवा तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल परवेज मुशर्रफ के साथ लेफ्टिनेंट कर्नल हुआ करते
थे। आज बाजवा की पत्नी और उनके भाइयों के पास 133 पिज्जा रेस्त्रां हैं और वे 99 कंपनियों के मालिक हैं। इनके रेस्त्रां की मौजूदा कीमत करीब 4 करोड़ डॉलर बताई जा रही है।

आपको जानकर ताज्जुब होगा कि बाजवा प्रधानमंत्री इमरान खान के बेहद खास लोगों में हैं और उनके अहम सलाहकार हैं। चीन के साथ जो इन दिनों पाकिस्तान के बेहतरीन आर्थिक रिश्ते नजर आ रहे हैं, उनमें बाजवा की भूमिका अहम है। असीम बाजवा सीपीईसी के चेयरमैन अपने इसी हुनर की बदौलत बनाए गए हैं और इसी वजह से चीन पाकिस्तान में अरबों डॉलर का निवेश कर रहा है। जाहिर है, ऐसे में बाजवा इमरान के लिए कितने अहम हैं, समझा जा सकता है।

बाजवा की कंपनी का नाम है बाजको ग्रुप ऑफ कंपनीज और पाकिस्तान के बाहर अमेरिका, कनाडा और यूएई में इनकी अहम शाखाएं मौजूद हैं। इनकी
कीमत अरबों रुपये है। इधर हाल ही की खबरों पर अगर गौर करें तो सलीम बाजवा पाकिस्तान के लिए बहुत अहम किरदार हैं और आम लोगों को नौकरियां देने का भी दावा करते रहते हैं।

बतौर सीपीईसी चेयरमैन अभी दो दिन पहले ही बाजवा ने ट्वीट किया है कि चीन की मदद से पाकिस्तान के युवाओं के लिए 1100 से ज्यादा नई नौकरियां मिलने जा रही हैं। उन्होंने कहा है कि शंघाई इलेक्ट्रिक कंपनी का कामकाज तेजी से शुरू हो चुका है और पाकिस्तान के युवा वहां निकली 1100 से ज्यादा नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।


जाहिर है बाजवा ने जिस तरह चीन को पाकिस्तान के करीब लाने में अहम भूमिका निभाने के साथ ही अपने परिवार का खजाना भी भरा है और भ्रष्टाचार के कई आरोपों से घिरे हैं, उससे पाकिस्तान की सियासत गरमाने लगी है। विपक्ष ने उन्हें हटाने की मांग तेज़ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed