{"_id":"5ed0a7768ebc3e90ae67c457","slug":"in-london-two-friends-travelled-402-kilometer-for-pizza-amid-lockdown-united-kingdom-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lockdown में पिज्जा के लिए 250 मील का सफर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Lockdown में पिज्जा के लिए 250 मील का सफर
Fri, 29 May 2020 11:41 AM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 29 May 2020 11:41 AM IST
सार
- ब्रिटेन के दो दोस्तों ने बर्गर में फूंके 2,268 रुपये
- हाउल से पीटर्सबर्ग तक का 250 मील का सफर किया तय
- लॉकडाउन की वजह आउटलेट बंद होने की वजह से तय किया सफर
विज्ञापन
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच कई देश की सरकारों ने लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी है लेकिन ब्रिटेन के दो दोस्तों ने फास्ट फूड के इतने दीवाने निकले कि उन्होंने बर्गर और पिज्जा खाने के लिए ढाई सौ मील का सफर तय किया है।
विज्ञापन
रयान हॉल और पैसली हैमिल्टन नाम के दो दोस्त हाउस सिटी में रहते हैं, जहां लॉकडाउन की वजह से मैक डोनाल्ड के सभी आउटलेट्स बंद हैं। फास्ट फूड की तृष्णा को खत्म करने के लिए इन दोनों दोस्तों ने पीटर्सबर्ग शहर तक ढाई सौ मील का सफर तय किया।
विज्ञापन
इन दोनों दोस्तों ने अपनी यात्रा के दौरान खाने से ज्यादा पैसा पेट्रोल पर खर्च किया है। हालांकि दोनों दोस्तों को अपने खर्चे पर किसी तरह का कोई पछतावा नहीं है। दोनों दोस्तों ने हाउल से पीटर्सबर्ग की यात्रा के दौरान 27 यूरो यानि कि लगभग 2,300 रुपये खर्च किए और पीटर्सबर्ग पहुंचने पर आउटलेट पर अपनी बारी आने के लिए लंबे समय का इंतजार भी किया।
विज्ञापन
हालांकि अंत में दोनों दोस्तों ने मैकनट मील, लार्ज बिग मैक, दो कॉक, दो डबल चीज बर्गर और एक मछली का ऑर्डर दिया, जिसके लिए उन्होंने 20 यूरो यानि कि करीब 1,700 रुपये खर्च किए। ऑर्डर लेने के बाद उन्होंने पार्किंग में ही अपने खाने का आनंद लिया।
दोनों दोस्त आना-जाना मिलाकर 250 मील से ज्यादा चले। रयान हॉल ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि अपने 15 मिनट के फास्ट फूड के लिए उनको 7 घंटे से ज्यादा की यात्रा करनी पड़ेगी। रयान के मुताबिक इस सफर का दोनों ने खूब आनंद लिया।