फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   In India, undernourished decreased but obese people increased

भारत में कुपोषण घटा, लेकिन मोटे लोगों की संख्या बढ़ी

Wed, 15 Jul 2020 07:08 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 15 Jul 2020 07:08 AM IST
विज्ञापन
In India, undernourished decreased but obese people increased
मोटापा

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में पिछले एक दशक के दौरान ऐसे लोगों की संख्या में छह करोड़ की गिरावट आई है जिनका पालन-पोषण सही ढंग से नहीं होता है। इनमें अल्पपोषित लोगों में अविकसित या कमजोर बच्चे भी शामिल हैं। लेकिन इस अवधि में वयस्क मोटे लोगों की संख्या देश में बढ़ी है। 

विज्ञापन


भारतीय समयानुसार मंगलवार को जारी इस वैश्विक रिपोर्ट में स्टेट ऑफ फूड सिक्योरिडी एंड न्यूट्रिशन ने अनुमान लगाया कि 2019 में विश्व स्तर पर करीब 69 करोड़ लोग अल्पपोषित या भूखे थे जो 2018 के मुकाबले एक करोड़ अधिक हैं। जबकि भारत में 2004-06 के बीच अल्पपोषितों की जो संख्या 24.94 करोड़ थी वह 2017 से 2019 के बीच घटकर 18.92 करोड़ रह गई है। यानी इस अवधि के दौरान भारत में ऐसे लोगों की संख्या 21 फीसदी से गिरकर 14 फीसदी पर आ गई है। इस रिपोर्ट में भूख और अल्पपोषण खत्म करने को लेकर की दुनिया भर में किए जा रहे आधिकारिक अध्ययन को ध्यान में रखा गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 2012-16 के दौरान वयस्कों में मोटापा बढ़ा है। 2012 में 2.52 करोड़ या 3.1 प्रतिशत वयस्कों में मोटापा था जो 2016 में बढ़कर 3.43 करोड़ या 3.9 प्रतिशत पहुंच गया है। 
विज्ञापन

 

मूलभूत सेवाओं तक आसान पहुंच से मिली सफलता

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूर्वी और दक्षिण एशिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं चीन और भारत में अल्पपोषित लोगों की संख्या में कमी आई है। हालात, इतिहास और विकास दर में भिन्नता होने के बावजूद दोनों देशों में अल्पपोषितों की संख्या गिरना बड़ी बात है। रिपोर्ट के मुताबिक, लंबे समय तक आर्थिक विकास, विषमता में कमी और बेसिक चीजों और सेवाओं तक आसान पहुंच की वजह से ऐसा संभव हो पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुपोषित बच्चों की संख्या में भी गिरावट दर्ज

फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन ऑफ द यूनाइटेड नेशंस (एफएओ), द इंटरनेशनल फंड फॉर एग्रीकल्चर डेवलपमेंट (आईएफएडी), द यूनाइटेड नेशंस चिल्ड्रंस फंड (यूनीसेफ), द यूएन वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (डब्ल्यूएफपी) और डब्ल्यूएचओ ने संयुक्त रूप से इस रिपोर्ट को तैयार किया है। इसमें कहा गया है कि पांच साल से कम उम्र के अल्पपोषित बच्चों की संख्या में भी कमी आई है। 2012-16 में यह संख्या 6.20 करोड़ थी जो 2019 में घटकर 4.03 करोड़ हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed