{"_id":"5e96f1ea8ebc3e76c83e2f11","slug":"in-democratic-republic-of-congo-drc-29-people-have-died-in-militant-attacks","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगो में सो रहे लोगों पर हथियारबंद गिरोह ने किया हमला, 29 लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कांगो में सो रहे लोगों पर हथियारबंद गिरोह ने किया हमला, 29 लोगों की मौत
Wed, 15 Apr 2020 05:07 PM IST
श्रीधर मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेनी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेनी
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Wed, 15 Apr 2020 05:07 PM IST
विज्ञापन
लोकतांत्रिक कांगो गणराज्य
- फोटो : AFP
लोकतांत्रिक कांगो गणराज्य (डीआरसी) में हुए हमलों में 29 लोगों की मौत हो गई है। दरअसल ये हमले कांगो के पूर्वी हिस्से में हुए है। यह क्षेत्र लंबे समय से उग्रवादी हिंसा की मार झेल रहा है। इस हमले की जानकारी अधिकारियों की तरफ से बुधवार को दी गई।
विज्ञापन
उग्रवादियों के हथियारबंद समूह ने हमले में हेमा समुदाय को निशाना बनाया है। ऐसे में हमलावरों की ओर इशारा करते हुए इतुरी प्रांत के दिजुगु प्रशासनिक क्षेत्र के शीर्ष अधिकारी आदेल अलिंगी ने कहा, “कोडेको हमलावरों की तरफ से कोली गांव के निवासियों पर उस समय हमला किया गया जब वे सो रहे थे। हमलावरों ने इस दौरान 22 लोगों की हत्या कर दी।”
विज्ञापन
उग्रवादियों ने शनिवार और रविवार की रात को यह हमला किया। इस बीच सेना की तरफ से बताया गया कि उत्तरी किवू प्रांत में मंगलवार को हुए एक अन्य हमले में बेनी में दो सैनिकों, एक नागरिक और पांच उग्रवादियों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन