फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khans ex-wife suggests he can join The Kapil Sharma Show, can be a good replacement for Navjot Singh Sidhu 

कपिल शर्मा के शो में भर्ती हो जाएं इमरान : पूर्व पत्नी रेहम खान का सुझाव, बोलीं- सिद्धू की जगह ले सकते हैं पूर्व पीएम

Thu, 14 Apr 2022 03:04 PM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, इस्लामाबाद 
एएनआई, इस्लामाबाद  Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 14 Apr 2022 03:04 PM IST
सार

रेहम खान इमरान को लेकर हमेशा बयान देकर चर्चित होती हैं। वह पाकिस्तान के पूर्व पीएम की कड़ी आलोचक भी हैं। 

विज्ञापन
Imran Khans ex-wife suggests he can join The Kapil Sharma Show, can be a good replacement for Navjot Singh Sidhu 
इमरान खान और रेहम खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने उन्हें तंजभरा सुझाव दिया है। रेहम ने कहा कि पूर्व पीएम में हंसाने की कला है। वह भारतीय टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले 'कपिल शर्मा शो' में शामिल होकर नवजोत सिंह सिद्धू का स्थान ले सकते हैं। 

विज्ञापन

रेहम खान इमरान को लेकर हमेशा बयान देकर चर्चित होती हैं। वह पाकिस्तान के पूर्व पीएम की कड़ी आलोचक भी हैं। दरअसल रेहम खान ने यह सुझाव इमरान खान द्वारा भारतीयों को 'खुद्दार कौम' बताने को लेकर दिया है। पीएम ने अविश्वास प्रस्ताव के दौरान भारत और भारतीयों की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने उन्हें सत्ता से हटाने के लिए अपने खिलाफ विदेशी साजिश का आरोप भी लगाया था। 
विज्ञापन


पूर्व पति की उड़ाई हंसी, बोलीं- बॉलीवुड में काम देख लें
इमरान के विदेशी साजिश के आरोप की हंसी उड़ाते हुए रेहम ने कहा कि इमरान खान को बॉलीवुड में काम ढूंढ लेना चाहिए। हास्य कलाकार होने के साथ ही वह भावुक भी हो सकते हैं। मैं सोचती हूं कि भारत को उनके लिए जगह बनाना चाहिए। यह जगह बॉलीवुड भी हो सकती है। वह ऑस्कर में जीत दिलाने वाला परफार्मेंस दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पाकिस्तानी रिपोर्टर से चर्चा में रेहम खान ने ये बातें कही। यह पूछने पर कि इमरान को हीरो या विलेन किसका रोल मिलना चाहिए? रेहम ने कहा कि यह उन पर निर्भर करता है। बॉलीवुड में हीरो विलेन बन जाते हैं और विलेन ज्यादा लोकप्रिय हो जाते हैं। लेकिन मैं सोचती हूं कि उनमें हास्य कलाकार के गुण ज्यादा हैं, इसलिए वह ज्यादा कुछ नहीं तो 'पाजी' ( नवजोत सिंह सिद्धू) की जगह ले सकते हैं, क्योंकि कपिल शर्मा के शो में उनकी जगह खाली है। यह इसलिए भी ठीक रहेगा, क्योंकि वह अब शेरो-शायरी करने लगे हैं।  यह भी अच्छा है कि उनके सिद्धू पाजी से अच्छे रिश्ते हैं, इसलिए मैं सोचती हूं कि वे पाजी के साथ कुछ शेयरिंग कर सकते हैं। 


चुनाव हारे सिद्धू कपिल शर्मा शो से भी हैं बाहर
पूर्व क्रिकेटर व इमरान खान के मित्र नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष थे। वे हालिया पंजाब विधान सभा चुनाव में अमृतसर पूर्व सीट से हार गए हैं। इसके बाद उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया है। वह कपिल शर्मा शो में विशेष मेहमान के बतौर शामिल होते रहे हैं, लेकिन पुलवामा आतंकी हमले को लेकर विवादित टिप्पणी के बाद से उन्हें इस शो से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed