फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan will raise Kashmir issue in United Nations General Assembly meeting next month

पाक की नई चाल, संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में पीएम इमरान खान उठाएंगे कश्मीर मुद्दा

Fri, 23 Aug 2019 07:20 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Fri, 23 Aug 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
Imran Khan will raise Kashmir issue in United Nations General Assembly meeting next month
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अगले महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में अपने भाषण में कश्मीर मुद्दा उठाएंगे। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर है कि खान 27 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


अखबार ने अंदरूनी सूत्रों के हवाले से बताया कि खान ने अपनी पार्टी को न्यूयॉर्क में इस सम्मेलन के दौरान भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रदर्शन आयोजित करने के लिए समुदाय के सदस्यों और एवं मानवाधिकार संगठनों को लामबंद करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को स्पष्ट रूप से कहा है कि जम्मू कश्मीर के विशेष राज्य के दर्जे को समाप्त करने के लिए अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों का निरस्त करना उसका अंदरूनी मामला है। उसने पाकिस्तान को भी इस सच्चाई को स्वीकार करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखबार की खबर है कि खान 23 सितंबर को चार दिन की अमेरिका की यात्रा पर जाएंगे। वह संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के मौके पर अपने मलेशियाई समकक्ष एवं अन्य वैश्विक नेताओं के साथ बैठक करेंगे। वह प्रवासी पाकिस्तानियों और व्यापारिक समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed