{"_id":"6451335e707b96237b06f5e3","slug":"imran-khan-tells-court-third-assassination-attempt-against-him-afoot-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: इमरान ने अदालत में कहा- मेरी हत्या का तीसरा प्रयास हो रहा, नियमित पेशी से खतरे में पड़ जाएगी जान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: इमरान ने अदालत में कहा- मेरी हत्या का तीसरा प्रयास हो रहा, नियमित पेशी से खतरे में पड़ जाएगी जान
Tue, 02 May 2023 09:29 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 02 May 2023 09:29 PM IST
सार
इमरान खान ने उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर अनुरोध किया है कि राजद्रोह, ईशनिंदा, हिंसा और आतंकवाद जैसे विभिन्न आरोपों में उनके खिलाफ देश के विभिन्न शहरों में दर्ज सभी 121 मामलों को रद्द किया जाए। याचिका के मुताबिक, ये मामले राजनीतिक आधार पर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Pakistan- Imran Khan
- फोटो : Agency (File Photo)
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को लाहौर उच्च न्यायालय (एलएचसी) को बताया कि उनके खिलाफ हत्या का तीसरा प्रयास किया जा रहा है। पीटीआई नेता ने अपने खिलाफ सभी राजनीतिक मामलों को रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि नियमित अदालत में पेशी से उनका जीवन खतरे में पड़ जाएगा।
विज्ञापन
खान ने उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर अनुरोध किया है कि राजद्रोह, ईशनिंदा, हिंसा और आतंकवाद जैसे विभिन्न आरोपों में उनके खिलाफ देश के विभिन्न शहरों में दर्ज सभी 121 मामलों को रद्द किया जाए। याचिका के मुताबिक, ये मामले राजनीतिक आधार पर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
खान (71 वर्षीय) उच्च सुरक्षा के बीच उच्च न्यायालय के समक्ष पेश हुए। मामले की सुनवाई के दौरान उन्होंने अदालत से अनुरोध किया कि उन्हें बोलने की अनुमति दी जाए। अदालत ने उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अध्यक्ष खान ने अदालत से कहा कि उनकी जान को खतरा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, अदालतों में नियमित रूप से पेश होने से मेरी जान खतरे में पड़ जाएगी। मैं हत्या के दो प्रयासों से बच गया- एक पंजाब के वजीराबाद में और दूसरा इस्लामाबाद न्यायिक परिसर इस्लामाबाद में, जहां आईएसआई ने इमारत का प्रभार संभाला था। खान ने अदालत से कहा, वे मुझे मारना चाहते हैं और हत्या का तीसरा प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उनके जीवन के 70 साल में उनके खिलाफ एक भी मामला नहीं था और ये सभी मामले पिछले साल अप्रैल में उन्हें प्रधानमंत्री पद से हटाए जाने के बाद दर्ज किए गए हैं। न्यायमूर्ति अली बकर नजफी की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय पीठ ने खान को इन मामलों में पांच मई को पुलिस जांच में शामिल होने का निर्देश दिया था।
अदालत ने वीडियो लिंक के जरिए पुलिस जांच के समक्ष पेश होने के खान के अनुरोध पर विचार नहीं किया। हालांकि, अदालत आठ मई को अपनी सुनवाई फिर से शुरू करेगी। इससे पहले, खान ने दावा किया था कि उन्होंने एक वीडियो में देश में कुल 'छह लोगों' की पहचान की है जो उसे मारना चाहते थे।
खान ने गुरुवार को कहा, 'छह में से तीन वे हैं जिनका नाम मैंने पिछले साल नवंबर में पंजाब में अपनी हत्या की कोशिश के बाद प्राथमिकी में दर्ज कराया था। लाहौर से करीब 150 किलोमीटर दूर वजीराबाद इलाके में अपनी रैली पर तीन नवंबर को हुए हमले के बाद खान ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह और आईएसआई के शीर्ष अधिकारी मेजर जनरल फैसल नसीर पर उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन