{"_id":"6224e9b57e7fd77119062305","slug":"imran-khan-secured-the-trust-vote-172-votes-were-needed-178-votes-were-in-favor-latest-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: इमरान खान ने हासिल किया विश्वास मत, 172 वोटों की जरूरत थी पक्ष में पड़े 178 वोट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: इमरान खान ने हासिल किया विश्वास मत, 172 वोटों की जरूरत थी पक्ष में पड़े 178 वोट
Sun, 06 Mar 2022 10:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 06 Mar 2022 10:34 PM IST
सार
राष्ट्रपति आरिफ अलवी के निर्देश पर बुलाए गए 342 सदस्यीय निचले सदन के विशेष सत्र के दौरान इमरान खान ने 178 वोट हासिल किए। अपनी सरकार बचाने के लिए उन्हें 172 वोट की जरूरत थी।
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विपक्ष के वॉक आउट के बीच प्रधानमंत्री इमरान खान ने संसद में विश्वास मत हासिल कर लिया। 11 पार्टियों वाले विपक्षी गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) सदन में वोटिंग के समय वॉकआउट कर दिया।
विज्ञापन
राष्ट्रपति आरिफ अलवी के निर्देश पर बुलाए गए 342 सदस्यीय निचले सदन के विशेष सत्र के दौरान इमरान खान ने 178 वोट हासिल किए। अपनी सरकार बचाने के लिए उन्हें 172 वोट की जरूरत थी। बुधवार को सीनेट चुनाव के दौरान अपने वित्त मंत्री अब्दुल हफीज शेख के कांटे की टक्कर में हारने के बाद विपक्ष ने इमरान के इस्तीफे की मांग शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने विश्वास प्रस्ताव सदन में रखा। सत्ताधारी गठबंधन के 181 सदस्य हैं। इसके एक सदस्य फैसल वोवदा के इस्तीफा देने के बा इसके सदस्यों की संख्या 180 है। विपक्षी पार्टियों के सदस्यों की संख्या 160 है, जबकि एक सीट खाली है।
विज्ञापन