फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan's party demands CEC's resignation over alleged poll rigging

Pakistan: चुनाव में धांधली पर PTI ने मुख्य चुनाव आयुक्त का मांगा इस्तीफा, कहा- पद पर रहने का अधिकार नहीं

Tue, 20 Feb 2024 10:59 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 20 Feb 2024 10:59 PM IST
सार

Pakistan: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की है। इसके अलावा, रावलपिंडी के आयुक्त लियाकत चट्ठा और उनके परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की है, ताकि वह जांच में हिस्सा ले सकें। 

विज्ञापन
Imran Khan's party demands CEC's resignation over alleged poll rigging
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान ने मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सिकंदर सुल्तान रजा के तत्काल इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि रजा को एक दिन भी पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। पूर्व प्रधानमंत्री की ओर से यह मांग तब की गई, जब ईसीपी पर आम चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली करने के आरोप लग रहे हैं। 

विज्ञापन

सेवानिवृत्त नौकरशाह रजा को 2020 में पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) का प्रमुख नियुक्त किया गया था। तब इमरान खान देश के प्रधानमंत्री थे। लेकिन जल्द ही इमरान खान के सरकार में रहते हुए उनके साथ मतभेद बढ़ गए थे औ उन्होंने उनकी आलोचना करनी शुरू कर दी थी। इसके बाद अप्रैल 2022 में सरकार के गिरने के बाद खान ने उनकी और ज्यादा आलोचना शुरू कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीटीआई के अध्यक्ष गौहर खान ने अदियाला जेल में इमरान खान से मुलाकात की। इसके बाद जेल के बाहर मीडिया से बात करते हुए गौहर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने उनसे रजा के इस्तीफे की मांग करने को कहा है। उन्होंने कहा, इमरान खान से आज मुलाकात के बाद पीटीआई मांग करती है कि मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें। उन्हें एक दिन भी पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा, सीईसी अपने दायित्व को निभाने में विफल रहे हैं। हम मांग करते हैं कि सीईसी तत्काल इस्तीफा दें ताकि सभी जांच निष्पक्ष हो और लोगों के जनादेश के अनुरूप हो।

विज्ञापन

उन्होंने रावलपिंडी के आयुक्त लियाकत चट्ठा और उनके परिवार के लिए भी सुरक्षा की मांग की, ताकि वह जांच का हिस्सा बन सकें। चट्ठा ने खुलासा किया कि उन्होंने रावलपिंडी क्षेत्र में तेरह सीटों पर चुनाव में धांधली की। उन्होंने यह भी कहा कि चट्ठा एक 'व्हिसलब्लोअर' थे, जिन्होंने चुनाव में धांधली की जानकारी का खुलासा किया। उन्होंने कहा, हम मांग करते हैं कि उनकी जीवन और उनके बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए ताकि वह किसी जांच में हिस्सा ले सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed