{"_id":"6466de81bbfa53cc41048415","slug":"imran-khan-publicaly-denounce-9-may-event-pakistan-president-arif-alvi-demand-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: 'इमरान खान को माफी मांगनी चाहिए...', पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री को दी सलाह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: 'इमरान खान को माफी मांगनी चाहिए...', पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री को दी सलाह
Fri, 19 May 2023 10:24 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 19 May 2023 10:24 AM IST
सार
आर्मी चीफ ने कहा कि किसी को भी हमारे शहीदों और उनके स्मारकों का अपमान करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
इमरान खान, जनरल असीम मुनीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के मुखिया इमरान खान और उनके करीबी सहयोगियों को सार्वजनिक तौर पर 9 मई की घटना की निंदा करनी चाहिए। बता दें कि 9 मई को इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद गुस्साए लोगों ने सरकारी इमारतों और सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया था।
विज्ञापन
'इमरान खान करें निंदा'
एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने इमरान खान से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग की। बता दें कि आरिफ अल्वी को इमरान खान का करीबी माना जाता है। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने ये भी कहा कि 9 मई की घटना के लिए जो भी जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। आरिफ अल्वी ने ये भी कहा कि इमरान खान ने पाकिस्तानी सेना के चीफ जनरल आसिम मुनीर के विरोध में नहीं हैं।
विज्ञापन
सेना चीफ कह चुके हैं कड़ी कार्रवाई की बात
वहीं पाकिस्तानी सेना के चीफ जनरल आसिम मुनीर ने कहा है कि 9 मई की घटना पाकिस्तान के इतिहास में काले दिन के रूप में याद की जाएगी। आर्मी चीफ ने कहा कि यह एक सुनियोजित और साजिश के तहत की गई कार्रवाई थी और भविष्य में किसी को भी इस तरह की हरकत करने की इजाजत किसी भी कीमत पर नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
आर्मी चीफ ने कहा कि किसी को भी हमारे शहीदों और उनके स्मारकों का अपमान करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने ये भी कहा कि जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सेना आर्मी एक्ट के तहत कार्रवाई की योजना बना रही है, जिसमें दोषी पाए जाने पर उम्रकैद या फांसी की सजा का प्रावधान है। वहीं इमरान खान का दावा है कि सरकार ने ही यह हिंसा कराई ताकि उन्हें और उनकी पार्टी के लोगों को फंसाया जा सके। इमरान एक उच्च स्तरीय कमेटी से घटना की जांच की मांग कर रहे हैं।