फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran khan govt present budget for financial year 2020 2021 to allocate Rs 1 29 trillion for defence

कोरोना के इलाज को पैसे नहीं, इमरान सरकार ने पेश किया 1.29 ट्रिलियन रुपये का रक्षा बजट

Sat, 13 Jun 2020 07:52 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 13 Jun 2020 07:52 AM IST
विज्ञापन
Imran khan govt present budget for financial year 2020 2021 to allocate Rs 1 29 trillion for defence
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लगभग सभी अस्पतालों की स्थिति दयनीय है। मरीजों का इलाज करने के लिए इमरान खान सरकार के पास पर्याप्त पैसे नहीं हैं, स्वास्थ्यकर्मी बिना पीपीई किट के इलाज करने को मजबूर हैं लेकिन इस समय भी रक्षा बजट के लिए 1.29 ट्रिलियन रुपये आवंटित किए गए हैं।

विज्ञापन

पाकिस्तान सरकार ने 2020-21 के लिए एक बजट पेश किया है जिसमें रक्षा बजट के लिए 1.29 ट्रिलियन रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव किया गया है। नेशनल असेंबली में उद्योग और उत्पादन मंत्री हमद अजहर ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए बजट पेश किया। इसमें उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान के सशस्त्र बलों के आभारी हैं।
विज्ञापन



कोविड-19 महामारी के दौरान देश में जारी वित्तीय संकट के दौरान सरकार ने 70.13 खरब रुपये का बजट पेश किया है और कोई नया कर नहीं लगाया है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2019-20 जो 30 जून को खत्म हो जाएगा, उसमें भी रक्षा बजट को पिछले वित्तीय वर्ष के समान ही रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान की तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेतृत्व वाली सरकार ने इस वित्तीय वर्ष के लिए बजट की घोषणा की है। यह पीटीआई द्वारा प्रस्तावित दूसरा बजट है। पीटीआई के नेतृत्व वाली सरकार ने जून 2019 में अपने पहले बजट की घोषणा की थी और पाकिस्तान में विभिन्न वस्तुओं और करों की कीमतों का पालन करने का निर्णय लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed