फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan gives green signal for talks with govt ready to forgive what has happened to him says Gohar Khan

Pakistan: पाकिस्तान सरकार के साथ बातचीत करने को तैयार इमरान खान, पीटीआई अध्यक्ष गौहर खान ने किया दावा

Tue, 11 Jun 2024 11:12 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Tue, 11 Jun 2024 11:12 PM IST
सार

Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अब सरकार के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं। पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष गौहर खान ने यह दावा किया है। 

विज्ञापन
Imran Khan gives green signal for talks with govt ready to forgive what has happened to him says Gohar Khan
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अब सरकार के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं। पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष गौहर खान ने दावा किया है कि इमरान खान के साथ जो कुछ हुआ, वे उसे माफ करने के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन


गौहर खान ने की इमरान खान से बातचीत
गौहर खान ने कहा कि उन्होंने पीटीआई के संस्थापक से बातचीत की आवश्यकता पर जोर दिया क्योंकि इमरान खान की राजनीति से लगातार दूरियां बढ़ रहीं थीं। गौहर ने बताया कि इमरान खान इस बात पर सहमत हो गए हैं। गौहर के अनुसार पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री भी चाहते हैं कि मौजूदा सरकार से बातचीत के रास्ते खुलें। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इमरान खान के साथ जो कुछ भी हुआ, वे उसे माफ करने के लिए तैयार हैं।  
विज्ञापन


रावलपिंडी की अदियाला जेल में कैद हैं इमरान खान
पीटीआई के संस्थापक इमरान खान को 10 महीने पहले गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से वे रावलपिंडी की अदियाला जेल में कैद हैं। जब गौहर खान से पूछा गया कि क्या सुप्रीम कोर्ट की सलाह के मुताबिक बातचीत होगी? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि शीर्ष अदालत द्वारा दिए गए विकल्प भी विचार किया जाएगा। गौहर खान ने इस बात पर भी जोर दिया कि पीटीआई ने खुद यह फैसला लिया है कि सरकार से बातचीत की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘पश्तूनख्वा मिल्ली अवामी पार्टी के साथ होगी बातचीत’
गौहर खान ने आगे यह भी कहा कि उनकी पार्टी पहले पश्तूनख्वा मिल्ली अवामी पार्टी के प्रमुख महमूद खान अचकजई से बात करेगी और उसके बाद सरकार से बातचीत शुरू की जाएगी। गौहर के अनुसार ‘पश्तूनख्वा मिल्ली अवामी पार्टी का अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन है और पीटीआई उन्हें विश्वास में लेगी। इस बातचीत की पहल पीटीआई द्वारा खुद की जा सकती है।' गौहर खान ने दोहराया कि बातचीत के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।


पीटीआई को दिए गए हैं ये निर्देश
सूत्रों का कहना है कि पीटीआई पार्टी के नेतृत्व को अलग अलग राजनीतिक दलों के साथ बातचीत करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही पार्टी के सांसदों को सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार के घटक दलों के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए भी कहा गया है। इससे पहले पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश काजी ईसा फैज ने इमरान खान को सुझाव दिया था कि पाकिस्तान की समस्याओं को हल करने में मदद करने के लिए संसद में जाना चाहिए क्योंकि देश को आगे बढ़ने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed