फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   imran khan former controversial wife reham khan reaction on his arrest pakistan

Pakistan: इमरान खान की गिरफ्तारी पर पूर्व पत्नी रेहम खान ने दी ऐसी प्रतिक्रिया, ट्वीट हुआ वायरल

Wed, 10 May 2023 02:56 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 10 May 2023 02:56 PM IST
सार

इमरान खान को नैब के रावलपिंडी स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पीटीआई का आरोप है कि इमरान खान को हिरासत में प्रताड़ित किया जा रहा है लेकिन नैब ने इन आरोपों से इनकार किया है।

विज्ञापन
imran khan former controversial wife reham khan reaction on his arrest pakistan
इमरान खान और रेहम खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मंगलवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। इमरान की गिरफ्तारी पर पाकिस्तान में जगह जगह हिंसा और बवाल की खबरें सामने आ रही हैं। अब इमरान की गिरफ्तारी पर उनकी पूर्व पत्नी रेहम खान का ट्वीट भी सामने आया है, जिसमें रेहम खान ने लिखा कि उनकी किसी से निजी दुश्मनी नहीं है। बता दें कि इमरान खान और रेहम खान की शादी सिर्फ 10 महीने ही चल पाई थी और तलाक के बाद रेहम खान ने इमरान खान को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए थे।
विज्ञापन


रेहम खान ने ट्वीट कर लिखा- निजी दुश्मनी नहीं
रेहम खान ने एक ट्वीट में लिखा कि मेरी किसी से निजी दुश्मनी नहीं है। मेरी सिर्फ चिंता पाकिस्तानियों और हमारी संप्रभुता की सुरक्षा को लेकर है और आगे भी रहेगी। कई बार बाहरी ताकतों ने हमारी अर्थव्यवस्था को तबाह करने और अराजकता फैलाने के लिए कुछ लोगों का इस्तेमाल किया है। इसका लंबा इतिहास रहा है लेकिन हमें अपनी किस्मत बदलने की जरूरत है। 
विज्ञापन

 

बता दें कि 70 वर्षीय इमरान खान फिलहाल पुलिस की हिरासत में हैं। आज उन्हें इस्लामाबाद पुलिस लाइंस में बनाए गए अस्थायी कोर्ट में पेश किया गया। जहां नैब ने इमरान खान की 14 दिनों की हिरासत की मांग की। इमरान खान को नैब के रावलपिंडी स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पीटीआई का आरोप है कि इमरान खान को हिरासत में प्रताड़ित किया जा रहा है लेकिन नैब ने इन आरोपों से इनकार किया है।


इमरान खान को अल कादिर ट्रस्ट मामले में गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि जब रेहम खान की इमरान खान से शादी टूटी थी तो उन्होंने इमरान खान को लेकर कई दावे किए थे, जिसे लेकर पाकिस्तान की राजनीति में काफी हंगामा हुआ था। पाकिस्तानी मूल की ब्रिटिश टेलीविजन पत्रकार रेहम खान ने साल 2022 में एक्टर मिर्जा बिलाल बेग से शादी कर ली थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed