फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan Donald Trump discuss Afghan peace process Kashmir during telephonic conversation

इमरान ने ट्रंप को फोन कर फिर अलापा कश्मीर राग, कहा- मध्यस्थता की पहल रखें जारी

Fri, 22 Nov 2019 11:32 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 22 Nov 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
Imran Khan Donald Trump discuss Afghan peace process Kashmir during telephonic conversation
Donald Trump- Imran Khan

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान एक बार फिर कश्मीर मुद्दे को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत की। उनके कार्यालय ने इस बात की जानकारी दी है। इमरान ने गुरुवार को ट्रंप को फोन कर उनके साथ द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मामलों पर चर्चा की, जिसमें अफगानिस्तान शांति प्रक्रिया और कश्मीर मुद्दा भी शामिल था। 

विज्ञापन


कार्यालय के बयान में कहा गया है कि इमरान ने राष्ट्रपति ट्रंप की कश्मीर को लेकर लगातार मध्यस्थता की पेशकश करने की सराहना की है। पाकिस्तानी पीएम जोर देकर कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति को कश्मीर मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान के लिए अपने प्रयासों को जारी रखना चाहिए।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के लिए बार-बार मध्यस्थता की पेशकश की है। वहीं भारत हर बार यह कहता रहा है कि कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच एक द्विपक्षीय मामला है जिसमें तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की कोई गुंजाइश नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय ने बयान में कहा कि इमरान खान ने ट्रंप से कहा कि अफगानिस्तान में पश्चिमी बंधकों की रिहाई एक सकारात्मक कदम था और पाकिस्तान खुश था कि वे सुरक्षित और स्वतंत्र थे। बयान के अनुसार राष्ट्रपति ट्रंप ने इस सकारात्मक कदम को लेकर पाकिस्तान के प्रयासों के लिए इमरान को धन्यवाद दिया है।

इमरान ने ट्रंप से एक शांतिपूर्ण और स्थिर अफगानिस्तान के लिए अफगान शांति और सुलह प्रक्रिया की प्रगति के लिए पाकिस्तान की प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि की। साथ ही दोनों नेता इस साझा उद्देश्य के लिए साथ काम करना जारी रखने पर सहमत हुए।

बता दें कि अफगान तालिबान ने मंगलवार को दक्षिणी अफगानिस्तान में दो बंधकों को रिहा कर दिया, उन्हें काबुल से तीन साल पहले अपहरण किया गया था। तालिबान ने उन्हें अमेरिकी सेना को सौंप दिया। वहीं, दूसरी ओर इमरान ने ट्रंप से कश्मीर के मौजूदा हालात को लेकर भी बातचीत की। 

पांच अगस्त को नई दिल्ली द्वारा जम्मू और कश्मीर के विशेष दर्जे को रद्द करने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया। कश्मीर पर भारत के कदम के विरोध में पाकिस्तान ने भारत के साथ राजनयिक संबंधों पर रोक लगा दी और विरोध को दिखाने के लिए उसने इस्लामाबाद से भारतीय उच्चायुक्त को निष्कासित कर दिया।


पाकिस्तान की तरफ से लगातार कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करने की कोशिश की जा रही है लेकिन भारत ने यह मान लिया है कि अनुच्छेद 370 को हटाना उसका आंतरिक मामला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed