फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan Arrested: Imran Khan's arrest worried foreign countries about future of Pakistan

Imran Khan Arrested: इमरान खान की गिरफ्तारी से विदेश में गहराई पाकिस्तान के भविष्य पर आशंका

Wed, 10 May 2023 04:59 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 10 May 2023 04:59 PM IST
सार

समाचार एजेंसी रॉयटर ने अपनी एक रिपोर्ट में इमरान खान को ‘पाकिस्तान का सर्वाधिक लोकप्रिय नेता’ बताया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पूर्व प्रधानमंत्री की गिरफ्तारी उनके और सत्ता प्रतिष्ठान के बीच चल रहे सत्ता संघर्ष का नतीजा है...

विज्ञापन
Imran Khan Arrested: Imran Khan's arrest worried foreign countries about future of Pakistan
Pakistan - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जिस तरह से गिरफ्तार किया गया, उसकी विदेशी मीडिया और विशेषज्ञों में कड़ी प्रतिक्रिया हुई है। खान को कोर्ट परिसर में गिरफ्तार करने को घटना को विदेशी मीडिया ने खासा महत्त्व दिया है। साथ ही उनकी गिरफ्तारी के लिए जिस तरह पाकिस्तान रेंजर्स को लगाया गया, उसकी तरफ भी ध्यान खींचा गया है। रेंजर्स पाकिस्तान के अर्धसैनिक बल हैं। कई हलकों से सवाल उठाया गया है कि क्या निहत्थे इमरान खान को हिरासत में लेने के लिए उतनी बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बलों की जरूरत थी?

विज्ञापन

विदेशी मीडिया में इमरान खान की गिरफ्तारी से पाकिस्तान में टकराव बढ़ने का अंदेशा जताया गया है। साथ ही इस घटनाक्रम के पाकिस्तान की राजनीतिक एवं आर्थिक हालत पर होने वाले दूरगामी नतीजों और पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर इसके संभावित परिणामों को लेकर भी आगाह किया गया है।

विज्ञापन

अमेरिका की मशहूर पत्रिका टाइम ने कहा है कि इस गिरफ्तारी से पाकिस्तान में खान समर्थकों का सरकार और सैन्य नेतृत्व से टकराव और भड़क उठा है। इसके और भी गंभीर रूप लेने की संभावना है। वॉशिंगटन स्थित थिंक टैंक साउथ एशिया इंस्टीट्यूट के निदेशक और पाकिस्तान विशेषज्ञ माइकल कुगेलमैन ने कहा है कि इमरान खान और पाकिस्तान के सत्ता प्रतिष्ठान के बीच तनाव लंबे समय से चल रहा था। खान की गिरफ्तारी से इस तनाव में भारी बढ़ोतरी हो गई है। कुगेलमैन ने अंदाजा लगाया है कि खान की गिरफ्तारी में सेना ने प्रत्यक्ष भूमिका निभाई। इसमें संभवतः उसे शहबाज शरीफ सरकार का सहयोग भी मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने कहा है कि इमरान खान की गिरफ्तारी पाकिस्तान में जारी टकराव का हिस्सा है। यह टकराव इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ और सैन्य प्रतिष्ठान के बीच चल रहा है। अखबार ने कहा है कि इमरान खान सैन्य प्रतिष्ठान की नजर में उसके लिए अस्तित्व का खतरा बन गए हैं।

समाचार एजेंसी रॉयटर ने अपनी एक रिपोर्ट में इमरान खान को ‘पाकिस्तान का सर्वाधिक लोकप्रिय नेता’ बताया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पूर्व प्रधानमंत्री की गिरफ्तारी उनके और सत्ता प्रतिष्ठान के बीच चल रहे सत्ता संघर्ष का नतीजा है।

अमेरिकी टीवी चैनल सीएनएन ने इस तरफ ध्यान खींचा है कि अर्धसैनिक बल इस्लामाबाद हाई कोर्ट के परिसर में घुस गए, जिससे यह घटना नाटकीय बन गई। ब्रिटिश गार्जियन ने इमरान खान को ‘पाकिस्तान का सबसे निर्णायक व्यक्ति’ बताते हुए कहा है कि सेना से उनके संबंधों में दरार 2021 के आरंभ में पड़ी थी। तब प्रधानमंत्री के रूप में खान ने अपनी सरकार पर सेना के नियंत्रण का प्रतिरोध शुरू कर दिया था। गार्जियन ने इमरान खान की जारी लोकप्रियता का जिक्र करते हुए कहा था कि गिरफ्तारी के बाद बने हालात वर्तमान सरकार के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

विदेशी मीडिया ने देश में उथल-पुथल की आशंका जताई है और कहा है कि उसका पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर भी असर पड़ेगा। मीडिया टिप्पणियों में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय गहरी दिलचस्पी के साथ पाकिस्तान की घटनाओं पर नजर रखे हुए है। इन घटनाओं का असर पाकिस्तान के भविष्य पर पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed