फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   imran khan again tweet on jammu kashmir says solution came out of united nations un resolution indian govt integral part

पाकिस्तान: इमरान खान ने फिर अलापा कश्मीर राग, कहा- यूएन समझौते से निकले हल

Fri, 05 Feb 2021 02:48 PM IST
स्नेहा बलूनी वर्ल्ड डेस्क, अणर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अणर उजाला, इस्लामाबाद Published by: स्नेहा बलूनी Updated Fri, 05 Feb 2021 02:48 PM IST
विज्ञापन
imran khan again tweet on jammu kashmir says solution came out of united nations un resolution indian govt integral part
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपनी आदत से मजबूर हैं। वैश्विक मंचों पर कश्मीर का मुद्दा उठाकर अपनी किरकिरी कराने के बाद भी वे बाज नहीं आ रहे हैं। अब एक बार फिर उन्होंने कश्मीर का राग अलापा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि भारत ने पिछले सात दशकों में कश्मीर के लोगों की आवाज को दबाया है। मगर पाकिस्तान कश्मीर के लोगों का साथ देगा।

विज्ञापन


इमरान खान ने जम्मू-कश्मीर को लेकर लगातार कई ट्वीट किए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र के नियमों के तहत जम्मू-कश्मीर के मसले का हल चाहता है। भारत को एक बार फिर गीदड़भभकी देते हुए इमरान ने कहा कि कश्मीर की नई पीढ़ी अपनी लड़ाई लड़ रही है और पाकिस्तान उनके साथ है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी ओर से शांति के लिए दो कदम बढ़ाने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


बता दें कि इमरान खान कई बार जम्मू-कश्मीर के मसले को उठा चुके हैं। उन्होंने देश में दिए अपने भाषणों और अंतरराष्ट्रीय मंच पर संबोधन के दौरान कश्मीर का जिक्र किया है। हालांकि उन्हें हर बार मुंह की खानी पड़ी है क्योंकि भारत ने साफ कहा है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और ये चर्चा का विषय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान खान ने ऐसे समय पर ये ट्वीट किए हैं जब हाल ही में पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल कमर बाजवा ने अपने बयान से हर किसी को चौंका दिया था। बाजवा ने एक संबोधन में कहा था कि वक्त आ गया है कि क्षेत्र के सभी विवादों का शांतिपूर्ण तरीके से हल होना चाहिए, ताकि दोस्ती का हाथ आगे बढ़ाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed