फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran accused the government for breaking party said they cant win the election so putted army forward

Pakistan: इमरान ने सरकार पर लगाया पार्टी तोड़ने का आरोप, कहा- चुनाव नहीं जीत सकते, इसलिए सेना को आगे किया

Thu, 18 May 2023 11:00 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 18 May 2023 11:00 PM IST
सार

इमरान खान ने कहा कि पिछले एक साल से पीटीआई को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन उनकी चालों से पीटीआई कमजोर नहीं बल्कि मजबूत ही होगी। खान ने कहा इस बार जो कुछ भी हो रहा है, ऐसा देश के इतिहास में कभी नहीं देखा गया है।

विज्ञापन
Imran accused the government for breaking party said they cant win the election so putted army forward
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान। - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। पूर्व पीएम खान ने गुरुवार को एक बार फिर पाकिस्तान सरकार पर उनकी पार्टी को खत्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। 

लंदन में बनाई थी योजना
इमरान खान ने कहा कि पिछले एक साल से पीटीआई को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन उनकी चालों से पीटीआई कमजोर नहीं बल्कि मजबूत ही होगी। खान ने कहा इस बार जो कुछ भी हो रहा है, ऐसा देश के इतिहास में कभी नहीं देखा गया है। पाकिस्तान सरकार उनकी पार्टी को खत्म करने की लगातार कोशिश कर रही है। खान ने कहा कि लंदन में बनाई गई योजना के बाद से ही वह मेरे और मेरी पार्टी के पीछे पड़े हैं। मुझे गिरफ्तार करके मुझे खत्म करना चाहते हैं। पीटीआई पर प्रतिबंध लगाना चाहते हैं। सरकार ने पाकिस्तान को बर्बादी के जिस रास्ते पर खड़ा किया है, वहां से स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव ही देश को सुरक्षित बाहर निकाल सकता है।

विज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद हुई हिंसा एक साजिश थी
पाकिस्तानी संसद नेशनल असेंबली का मौजूदा कार्यकाल इसी साल अगस्त में अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगा। चुनाव आयोग अक्टूबर तक आम चुनाव कराने की तैयारी कर रहा है। खान ने 9 मई को हुए दंगों की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है, जिसमें खान ने दावा किया है कि भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तारी के बाद हुई हिंसा के पीछे एक साजिश थी। खान ने कहा कि सब कुछ पहले से ही तय था। इसलिए मैं मामले की जांच के लिए एक स्वतंत्र आयोग का गठन करने की मांग करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

40 लोगों की मौत का दावा
पाकिस्तान सरकार के आदेश पर 9 मई को खान को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पीटीआई कार्यकर्ताओं ने जिन्ना हाउस, मियांवाली एयरबेस, आईएसआई भवन सहित एक दर्जन सैन्य प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ की थी। रावलपिंडी के सैन्य मुख्यालय पर भी भीड़ ने हमला किया था। पुलिस के अनुसार, हिंसा में करीब 10 लोगों की मौत हुई थी। वहीं पीटीआई का दावा है कि सुरक्षाबलों की फायरिंग में उनके पार्टी के करीब 40 लोगों की मौत हो गई।

इमरान खान का दावा है कि सेना के जरिए पीटीआई को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। इन सब साजिशों के पीछे पीडीएम का हाथ है, जो देश के लिए काफी खतरनाक है। पाकिस्तान की सरकार अब चुनावों में हमसे जीत नहीं सकती, इसलिए वह अब सेना के साथ मिलकर हमें तोड़ रहे हैं।

पंजाब पुलिस ने खान का घर चारों ओर से घेरा
पाकिस्तानी पंजाब पुलिस कथित रूप से खान के घर में छिपे आतंकियों को गिरफ्तार करने के लिए सुरक्षा अभियान शुरू करने वाली है। राज्य सरकार ने खान को आतंकी सौंपने के लिए 24 घंटे का वक्त दिया था, जो अब खत्म होने वाला है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, पंजाब की अंतरिम सरकार ने बुधवार को दावा किया था जमां पार्क स्थित इमरान खान के आवास में 30-14 आतंकी छिपे हुए हैं, जिन्हें सौंपने के लिए सरकार ने उन्हें 24 घंटे का वक्त दिया था। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, जमां पार्क जाने वाली सड़कों को पुलिस ने बंद कर दिया है। इलाके में पुलिस का भारी बल तैनात है। पंजाब पुलिस के मुखिया ने पुलिस को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed