{"_id":"62d705ab303007264b063d96","slug":"impact-of-imran-khan-victory-in-punjab-by-elections-possible-elections-in-pakistan-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पंजाब उपचुनाव में इमरान की जीत का असर, पाकिस्तान में जल्द चुनाव संभव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पंजाब उपचुनाव में इमरान की जीत का असर, पाकिस्तान में जल्द चुनाव संभव
Wed, 20 Jul 2022 12:57 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद।
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:57 AM IST
सार
डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में शहबाज शरीफ सरकार में गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह ने इमरान खान की पीटीआई पार्टी को मिली शानदार जीत पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि हमने पीटीआई के नतीजों को स्वीकार किया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी को पंजाब असेंबली के उपचुनाव में बड़ी जीत मिलने के बाद सत्तारूढ़ पार्टी (पीएमएल-एन) के नेता और गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह ने देश में जल्द चुनाव होने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा, गठबंधन दलों से चर्चा के बाद फैसले को अंतिम रूप देंगे।
विज्ञापन
डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में शहबाज शरीफ सरकार में गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह ने लाहौर में एक संवाददाता सम्मेलन में यह बयान दिया। राणा ने इमरान खान की पीटीआई पार्टी को मिली शानदार जीत पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि हमने पीटीआई के नतीजों को स्वीकार किया है।
विज्ञापन
बता दें कि पंजाब की 20 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में पीटीआई ने 15 पर बढ़त बनाई है। हालांकि मंत्री ने कहा कि 20 सीटें पीएमएल-एन की लोकप्रियता को चुनौती नहीं देती, क्योंकि इन निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार हमारे नहीं थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी पर असंतोष
पाकिस्तानी गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह ने पंजाब विधानसभा अध्यक्ष परवेज इलाही को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पीटीआई की पसंद पर भी असंतोष जताया। मंत्री ने कहा कि इलाही न तो लोकतांत्रिक हैं, न सहिष्णु और न ही किसी का सम्मान करते हैं। बता दें, परवेज इलाही को लेकर लंबे समय से पाकिस्तान की राजनीति में उठापटक चल रही है।