फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Illinois Governor Pritzker befitting reply to Donald Trump on his threat to send army to Chicago

US: 'आप यहां न आएं, आपकी जरूरत नहीं', शिकागो में सेना भेजने की धमकी पर गवर्नर प्रित्जकर का ट्रंप को करारा जवाब

Wed, 27 Aug 2025 01:58 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 27 Aug 2025 01:58 AM IST
सार

शिकागो और बाल्टीमोर में सेना भेजने की ट्रंप की धमकी पर इलिनोइस के गवर्नर जेबी प्रित्जकर ने तीखी प्रतिक्रिया दी। ट्रंप टॉवर के सामने पानी की टैक्सी से गुजरते हुए प्रित्जकर ने कहा कि मि. प्रेसिडेंट, शिकागो मत आइए, आपकी न यहां ज़रूरत है, न चाहत। ट्रंप का दावा है कि इन शहरों में अपराध नियंत्रण से बाहर है।

विज्ञापन
Illinois Governor Pritzker befitting reply to Donald Trump on his threat to send army to Chicago
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इलिनोइस के गर्वनरजेबी प्रित्जकर - फोटो : ANI/एक्स/ @JBPritzker

विस्तार

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार शिकागो और बाल्टीमोर जैसे ड्रेमोक्रेटिक राज्यो में सेना भेजने की धमकी दे रहे है। ऐसे में इस बात को लेकर अमेरिकी की राजनीति में एक अलग स्तर की गर्माहट चल रही है। ऐसे में ट्रंप की इन धमकियों पर इलिनोइस के गर्वनर और डेमोक्रेट नेता जेबी प्रित्जकर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति को सख्त संदेश देते हुए कहा कि मि. प्रेसिडेंट, शिकागो मत आइए, यहां न आपकी जरूरत है, न चाहत। गवर्नर प्रित्जकर ने यह बयान शिकागो रिवरवॉक पर ट्रंप टॉवर के सामने पानी के टैक्सी से गुजरते हुए दिया।

विज्ञापन


बता दें कि ट्रंप ने हाल ही में लॉस एंजिलिस और वॉशिंगटन डीसी में नेशनल गार्ड तैनात किए थे। इसके बाद अब वे शिकागो और बाल्टीमोर को अपना अगला मिशन बता रहे हैं। ट्रंप का कहना है कि इन शहरों में अपराध बेकाबू है और स्थानीय नेता स्थिति संभाल नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा था कि प्रित्जकर को मुझे कॉल करना चाहिए और कहना चाहिए था कृपया सेना भेजिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US Trade Deals: ट्रंप बोले- EU समेत कई देशों से ऐतिहासिक व्यापार समझौते, अब अमेरिकी खजाने में आ रहे अरबों डॉलर
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप के बयान पर प्रित्जकर का सख्त जवाब
शिकागो में पत्रकारों से बात करते हुए प्रित्जकर ने ट्रंप पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह अपराध से लड़ने के लिए नहीं, बल्कि एक अहंकारी व्यक्ति द्वारा अपने राजनीतिक विरोधियों को डराने की कोशिश है। उनके साथ शिकागो के मेयर ब्रैंडन जॉनसन और अन्य नेता भी थे। 

प्रित्जकर ने कहा कि ट्रंप उनसे या अन्य डेमोक्रेटिक गवर्नरों से बात किए बिना ही ऐसी धमकियां दे रहे हैं। उन्होंने कहा, “अगर आपने मेरे लोगों को नुकसान पहुंचाया, तो कोई समय या राजनीतिक हालात मुझे आपको न्याय के कटघरे में लाने से नहीं रोक पाएंगे।


ये भी पढ़ें:- Russia-US: यूक्रेन शांति वार्ता के बीच रूस-अमेरिका की ऊर्जा कूटनीति तेज, सखालिन-1 परियोजना पर हुई चर्चा

डेमोक्रेट्स की रणनीति- डर नहीं, समाधान की बात
गौरतलब है कि इस दौरान डेमोक्रेट नेता जैसे मैरीलैंड के गवर्नर वेस मूर ने भी ट्रंप की योजना की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह केवल पुराने स्टीरियोटाइप को बढ़ावा देने का तरीका है। हालांकि, कुछ सर्वे बताते हैं कि अपराध के मुद्दे पर मतदाता अधिकतर रिपब्लिकन को समर्थन देते हैं।

फिर भी डेमोक्रेट्स का मानना है कि वे जनता को यह समझा सकते हैं कि सख्ती नहीं, बल्कि स्मार्ट नीतियां ही अपराध का स्थायी समाधान हैं। मेयर ब्रैंडन जॉनसन ने कहा कि हम जेल में डालकर हिंसा को खत्म नहीं कर सकते। उन्होंने ट्रंप प्रशासन द्वारा पुलिस, हाउसिंग और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए फंड में की गई कटौती को भी उजागर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed